Loksabha Election 2024:कांग्रेस के हाथ से बन्दर और जंजीर दोनों ले भागी भाजपा 

538

Loksabha Election 2024:कांग्रेस के हाथ से बन्दर और जंजीर दोनों ले भागी भाजपा 

यूँ कहने को इस पर बात करना जल्दबाजी कही जाएगी,लेकिन भारतीय जनता पार्टी की हालिया विधानसभा चुनाव की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में देखेंगे तो पाएंगे कि लोकसभा चुनाव के किसी भी पहलु पर बात करने का यह सही समय है। इस एक बात को ही यदि कांग्रेस सहित गैर भाजपाई विपक्ष समझ ले तो उसे चुनावी मैदान में थोड़ा सा बल तो मिल ही सकता है। मुद्दा यह है कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अब विपक्ष क्या सोच रहा होगा या किस तरह से खुद को भाजपा बनाम नरेंद्र मोदी से मुकाबले के लिए तैयार कर पायेगा ? खासकर कांग्रेस की भूमिका को लेकर। जिन तीन उल्लेखनीय राज्यों(मप्र ,राजस्थान,छत्तीसगढ़ ) में कांग्रेस जोरदार वापसी के दावे कर रही थी , वहां उसने बुरी तरह मात खाई है। इतना ही नहीं तो जिस छत्तीसगढ़ में दोबारा सत्ता प्राप्ति के प्रति वह आश्वस्त थी , वह भी उसके हाथ से निकल गया। वह तेलंगाना पाने की ख़ुशी मना सकती है, लेकिन उसे मालूम होना चाहिए कि इससे भाजपा की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता और शेष विपक्ष को भी लेना-देना नहीं, क्योंकि वहां तो लड़ाई ही के सी आर और कांग्रेस के बीच थी। फिर लोकसभा में जिन उत्तर प्रांतीय हिस्सों में जन समर्थन मजबूत करने की आवश्यकता है उनमें मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ़ प्रमुख राज्य हैं। इनमें मप्र और राजस्थान आये नहीं, रहा-सहा छत्तीसगढ़ और चला गया हाथ से। इसके लिए देहाती कहावत कुछ इस तरह है कि बन्दर तो हाथ से गया ही, जंजीर और ले भागा। इन सारी मशक्क्त के बीच एक बात तो खरी-पक्की लग रही है कि आएगा तो मोदी ही , क्योंकि इन विधानसभा चुनाव ने इस सच का बिगुल बजा दिया है कि केवल मध्य प्रदेश के मन में ही मोदी नहीं है, बल्कि वह तो अब देश के मन में बस चुके हैं। आप इस मुहावरे से दक्षिण भारत को फिलहाल बाहर रखकर खुश तो हो सकते हैं, किन्तु संभावित परिणामों को नहीं बदल सकते , क्योंकि जिस उत्तर भारत और हिंदी क्षेत्र से राजपथ पर दौड़ लगाई जा सकती है , उस पर भाजपा विजेता धावक की तरह सरपट भाग रही है।उत्तर प्रदेश,गुजरात,महाराष्ट्र में भी उसकी सरकारें जो हैं। बहरहाल।

1685635371 newbjp

भाजपा के हाथ आयी इन तीन राज्यों की सत्ता के बाद गैर भाजपाई विपक्ष गठबंधन आई एन डी आई ए को नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी पड़ेगी। हो सकता है कि वे कांग्रेस को इससे बाहर कर दें या उसकी दादागीरी तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीटों का बंटवारा अब ऐसा रहेगा , जिसमें कांग्रेस को अन्य दलों की मेहरबानी पर निर्भर रहना पड़ेगा। हो सकता है कि इस गठबंधन की संचालन समितियों में राहुल-प्रियंका गाँधी को उतना महत्त्व न मिले। वैसे इन दोनों को स्वयं यह पहल कर लेना चाहिए कि वे दूसरे कांग्रेस नेताओं को आगे करें और उनके जरिये भले ही अपना एजेंडा चलाएं। विपक्ष भी इतना तो जान ही चुका होगा कि अब गाँधी ब्रांड कोई फायदा तो नहीं पहुंचाता , बल्कि नुकसान जरूर कर देता है। वैसे यह स्थिति कांग्रेस और गाँधी परिवार के लिए भी सम्मानजनक नहीं कही जा सकती ,किन्तु इस वक्त का सबसे बड़ा सच तो यही है। मुझे तो इस बात की पूरी आशंका नजर आती है कि या तो इस गठबंधन से धीरे-धीरे प्रमुख विपक्षी क्षेत्रीय दल बाहर हो जाएंगे या अपनी भूमिका सीमित कर लेंगे। यह भी हो सकता है कि केवल तालमेल बनायें रखें और लोकसभा चुनाव अपने हिसाब से ही लड़ें। महज इतनी सहमति रहे कि नतीजों के बाद जिस दल की जितनी हैसियत रहेगी ,उसे उतना महत्व दिया जायेगा। ऐसा होने पर विपक्ष आधी लड़ाई तो हार चुका होगा। तीन राज्यों की सफलता और कांग्रेस की फ़ज़ीहत के बाद कुछ क्षेत्रीय दल भाजपा की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। कुल मिलकर आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिलचस्प नज़ारे सामने आ सकते हैं।

देखा जाये तो यह समय विपक्ष के धैर्य,परस्पर समन्वय और समझौतावादी रुख रखने का है। इसमें भी बड़प्पन प्रदर्शित करने का भाव भी उतना ही ज़रूरी है। यदि क्षेत्रीय दल ने अपने प्रभाव वाले प्रांतों के हिसाब से ही हिस्सेदारी का आग्रह रखा तो उसकी मुश्किलें बढ़ना ही हैं। यदि विपक्ष ने नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के प्रति देश में दिन-ब-दिन – बढ़ रहे प्रभाव का वास्तविक आकलन नहीं किया तो उसकी वैसी ही दुर्गति तय है, जैसी मध्य प्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई है।

Author profile
thumb 31991 200 200 0 0 crop
रमण रावल

 

संपादक - वीकेंड पोस्ट

स्थानीय संपादक - पीपुल्स समाचार,इंदौर                               

संपादक - चौथासंसार, इंदौर

प्रधान संपादक - भास्कर टीवी(बीटीवी), इंदौर

शहर संपादक - नईदुनिया, इंदौर

समाचार संपादक - दैनिक भास्कर, इंदौर

कार्यकारी संपादक  - चौथा संसार, इंदौर

उप संपादक - नवभारत, इंदौर

साहित्य संपादक - चौथासंसार, इंदौर                                                             

समाचार संपादक - प्रभातकिरण, इंदौर      

                                                 

1979 से 1981 तक साप्ताहिक अखबार युग प्रभात,स्पूतनिक और दैनिक अखबार इंदौर समाचार में उप संपादक और नगर प्रतिनिधि के दायित्व का निर्वाह किया ।

शिक्षा - वाणिज्य स्नातक (1976), विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन

उल्लेखनीय-

० 1990 में  दैनिक नवभारत के लिये इंदौर के 50 से अधिक उद्योगपतियों , कारोबारियों से साक्षात्कार लेकर उनके उत्थान की दास्तान का प्रकाशन । इंदौर के इतिहास में पहली बार कॉर्पोरेट प्रोफाइल दिया गया।

० अनेक विख्यात हस्तियों का साक्षात्कार-बाबा आमटे,अटल बिहारी वाजपेयी,चंद्रशेखर,चौधरी चरणसिंह,संत लोंगोवाल,हरिवंश राय बच्चन,गुलाम अली,श्रीराम लागू,सदाशिवराव अमरापुरकर,सुनील दत्त,जगदगुरु शंकाराचार्य,दिग्विजयसिंह,कैलाश जोशी,वीरेंद्र कुमार सखलेचा,सुब्रमण्यम स्वामी, लोकमान्य टिळक के प्रपोत्र दीपक टिळक।

० 1984 के आम चुनाव का कवरेज करने उ.प्र. का दौरा,जहां अमेठी,रायबरेली,इलाहाबाद के राजनीतिक समीकरण का जायजा लिया।

० अमिताभ बच्चन से साक्षात्कार, 1985।

० 2011 से नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना वाले अनेक लेखों का विभिन्न अखबारों में प्रकाशन, जिसके संकलन की किताब मोदी युग का विमोचन जुलाई 2014 में किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को भी किताब भेंट की गयी। 2019 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के एक माह के भीतर किताब युग-युग मोदी का प्रकाशन 23 जून 2019 को।

सम्मान- मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा स्थापित राहुल बारपुते आंचलिक पत्रकारिता सम्मान-2016 से सम्मानित।

विशेष-  भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा 18 से 20 अगस्त तक मॉरीशस में आयोजित 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में सरकारी प्रतिनिधिमंडल में बतौर सदस्य शरीक।

मनोनयन- म.प्र. शासन के जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय पत्रकार अधिमान्यता समिति के दो बार सदस्य मनोनीत।

किताबें-इंदौर के सितारे(2014),इंदौर के सितारे भाग-2(2015),इंदौर के सितारे भाग 3(2018), मोदी युग(2014), अंगदान(2016) , युग-युग मोदी(2019) सहित 8 किताबें प्रकाशित ।

भाषा-हिंदी,मराठी,गुजराती,सामान्य अंग्रेजी।

रुचि-मानवीय,सामाजिक,राजनीतिक मुद्दों पर लेखन,साक्षात्कार ।

संप्रति- 2014 से बतौर स्वतंत्र पत्रकार भास्कर, नईदुनिया,प्रभातकिरण,अग्निबाण, चौथा संसार,दबंग दुनिया,पीपुल्स समाचार,आचरण , लोकमत समाचार , राज एक्सप्रेस, वेबदुनिया , मीडियावाला डॉट इन  आदि में लेखन।