Love Jihad : अहमद ने अमन बनकर प्रेम का नाटक कर दुष्कर्म किया

लड़की बुरहानपुर चली गई, तो उसके मंगेतर को फोटो भेजे

961

 

 

 

Indore : यहाँ लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। खुद का धर्म छिपाकर और नाम बदलकर युवक ने युवती से प्रेम का नाटक किया, उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके अश्लील फोटो, वीडियो बनाए और फिर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवती की सगाई हुई तो मंगेतर को फोटो भेजकर सगाई तुड़वा दी।

घटना MG Road थाना क्षेत्र की है। इस मामले में लड़की ने बुरहानपुर में केस दर्ज करवाया है। वहां से केस इंदौर पुलिस के पास आया है। बुरहानपुर पुलिस ने शून्य पर कायमी कर इंदौर पुलिस को केस सौंपा है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अहमद फैज है। उसके खिलाफ 24 वर्षीय युवती ने शिकायत की थी। युवती ने बताया था कि वह न्यू सियागंज स्थित एक कोचिंग में पढ़ने जाती थी। इस दौरान उसके साथ पढ़ने वाले युवक अहमद फैज निवासी देवास ने अमन नाम से उससे दोस्ती की और उससे मिलने लगा। एक बार उसने कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और शारीरिक संबंध बनाए। निर्वस्त्र फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए।

पांच महीने पहले युवती को पता चला कि अमन नाम से दोस्ती करने वाले युवक ने उसे धोखा दिया है। उसका असली नाम अहमद फैज है। इसके बाद थाने में रिपोर्ट लिखाई। पीड़िता ने बताया कि सच्चाई पता चलने पर उसने घरवालों को बताया और फैज से बात बंद कर दी। 15 दिन पहले पूर्व बुरहानपुर में रहने वाले युवक से सगाई की और शादी की तैयारियों में जुट गए। इसके बाद भी अहमद फैज मिलने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर मंगेतर को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेज दिए।

यह युवती पढाई के साथ एक होटल में नौकरी करती है। महालक्ष्मी नगर में फ्लैट में रहती थी। अहमद फैज उसे पूजा पाठ व रक्षा सूत्र दिखाकर झांसा देता था, इस कारण उस पर शक नहीं हुआ। जब सच्चाई पता चली तो बात बंद कर दी। इस पर युवक ब्लैकमेल करने लगा और बदनाम करने की धमकी देने लगा। पुलिस ने केस दर्ज होने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।