अमरिंदर सिंह अभी और करेंगे खुलासे?

-पंजाब में राजनीतिक उबाल इनदिनों अपने शबाब पर है। भूतपूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने नये नये खुलासे करके इसे और हवा दे दी है। उन्होंने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

 

नवजोत सिंह सिद्धू कईयो के निशाने पर हैं

वास्तव में इस बार पंजाब में विधानसभा चुनाव अपनौ और विरोधियों के बीच हो रहा लगता है। इसमें एक तरफ कांग्रेस के वर्तमान और वफादार नेता हैं, लेकिन उन्हें पुराने साथी नेताओं के साथ जूझना पड़ रहा है। दूसरी तरफ विपक्ष। इन सभी के निशाने पर हैं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू। अमरिंदर सिंह ने रविवार को अपनी नयी पार्टी – पंजाब लोक कांग्रेस – के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद आरोप लगाया कि सिद्थू को मंत्री बनाने के लिए पाकिस्तान से सिफारिशी फोन आते थे। वे सिद्धू को सुरक्षा के लिए भी ठीक नहीं मानते। अमरिंदर सिंह तो यह भी कह चुके हैं कि सिद्धू को चुनाव हरवाने के लिए वे सभी दलों का सहयोग लेने से भी नहीं हिचकिचांएगे।

इतना बड़ा आरोप लगाने वाले अमरिंदर सिंह के पास लगता है कि कयी विस्फोटक जानकारियां हैं जिनका खुलासा वे चुनाव प्रचार के दौरान करेंगे।

 

अकाली दल, बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल भी सिद्धू को मिसगाईडेड मिसाइल कह चुके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी और पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड भी सिद्थू के कुछ फैसलों और बयानों से असहमति जता चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष सिद्धू की राज्य के मुख्यमंत्री से खटपट चल रही है। सिद्धू के धमकी भरे बयानों को मुख्यमंत्री चन्नी बहुत तवज्जो नहीं देते।

117 सीटों वाली पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। बहरहाल, इस दौरान आरोपों की बौछारें जारी रहेगी। और सबकी नजरें अमरिंदर सिंह के नये खुलासे की ओर भी रहैगी।

Author profile
0123
अजय कुमार चतुर्वेदी

भारतीय सूचना सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। वर्तमान में वे स्वतंत्र पत्रकार के रूप में कई मीडिया संस्थानों के लिए नियमित रूप से लिख रहे हैं। वे नोएडा में रह रहे हैं।