WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Love Jihad : मुंबई की महिला ने इंदौर में पति पर FIR कराई, पति ने 20 साल पहले खुद को हिंदू बताकर शादी की!

युसूफ खान ने शादी के लिए रोमी नाम बताया, विरोध के बावजूद बेटे का खतना, बुर्का पहनाने के लिए मजबूर किया! 

Love Jihad : मुंबई की महिला ने इंदौर में पति पर FIR कराई, पति ने 20 साल पहले खुद को हिंदू बताकर शादी की!

Mumbai : जबरन धर्म परिवर्तन, बुर्का पहनने और मांसाहार बनाने के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप मुंबई की एक महिला ने अपने पति और ननद पर लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट, मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में महिला ने 20 अगस्त 2025 को इंदौर के तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला एडवरटाइजिंग कंपनी में काम करती है। उसने इंदौर पुलिस को बताया कि वर्ष 2004 में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम रोमी बताकर खुद को हिंदू बताया। दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी, शारीरिक संबंध बने और बाद में मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में शादी कर ली।

असली नाम युसुफ खान

महिला के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद उसे पता चला कि रोमी का असली नाम युसुफ ख़ान है और वह मुस्लिम है। जब उसने रिश्ता खत्म करने की बात कही तो युसुफ ने भरोसा दिलाया कि वह उसे कभी धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं करेगा। इसके बाद 2010 में दोनों ने विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत औपचारिक विवाह भी किया।

मांसाहार और धर्म परिवर्तन का दबाव

अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि 2011 में बेटे का जन्म हुआ। इसके बाद युसूफ और उसकी बहन गुलबानू ने उस पर मुस्लिम रीति-रिवाज अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के अनुसार, उसकी इच्छा के खिलाफ बेटे का खतना कर दिया गया। महिला ने कहा कि उस पर खान सरनेम जोड़ने, बुर्का पहनने और मांसाहारी भोजन बनाने के लिए मजबूर किया गया। महिला के अनुसार, विरोध करने पर पति और ननद मारपीट करते, गाली-गलौज करते और मानसिक रूप से परेशान करते थे।

धमकियों का आरोप

महिला का कहना है कि पति युसुफ ने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति ने धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो बेटा छीन लेगा और उसे जान से मार देगा। पीड़ित महिला ने बताया कि डर के कारण वह लंबे समय तक चुप रही।

27 जुलाई 2024 को भाई के रिसेप्शन के बहाने बेटे के साथ इंदौर आई और परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने साहस जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युसूफ खान और उसकी बहन गुलबानू खान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।