WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

LS Polls in MP: PM मोदी ने की 8 सभाएं,  CM डॉ यादव ने ली 197 सभाएं, 56 रोड शो!

वीडी शर्मा ने 88 सभाएं और 18 रोड शो और PCC चीफ पटवारी ने की 58 सभाएं और दो रोड शो!

LS Polls in MP: PM मोदी ने की 8 सभाएं,  CM डॉ यादव ने ली 197 सभाएं, 56 रोड शो!

भोपाल: मध्य प्रदेश में आज 8 सीटों पर मतदान होते ही सभी 29 सीटों का चुनाव संपन्न हो जाएगा। इस चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जमकर मेहनत की। मेहनत करने में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपना चुनाव भी लड़ा और पूरे प्रदेश में सभाएं और रोड शो किए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा के सामने किला लड़ाते हुए सभाएं और रोड शो किए।
हालांकि कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इस चुनाव में सभाओं और रोड शो के मामले में पीछे रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव प्रचार के दौरान 185 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचे। उन्होंने 142 सभाएं की इसके अलावा उन्होंने 56 रथ सभाएं भी की। कुल मिलाकर उन्होंने लोकसभा चुनाव के प्रचार में 197 सभाएं की। वहीं 56 से ज्यादा उन्होंने रोड शो किए। उनका आखिरी रोड शो रविवार को इंदौर में हुआ। खासबात यह रही कि वे पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन भरवाने के दौरान भी उनके साथ रहे। वे 22 उम्मीदवारों के साथ नामांकन रैली में शामिल हुए और नाम निर्देशन पत्र जमा करवाया। वे इस दौरान 13 जिलों में रात भी रूके।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दो अप्रैल से लेकर 11 मई तक 72 जनसभाएं की। रोड शो उन्होंने 18 किए। इसके साथ ही 16 रथ सभाएं उन्होंने की। इन सब के साथ ही उन्होंने 65 जगहों पर कार्यकर्ता सम्मेलन और पार्टी पदाधिकारियों से संवाद के कार्यक्रम किए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 लोकसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए गए, जिनमें उन्होंने 66 जनसभाएं और 16 रोड शो किए।

*पीएम मोदी ने की 8 सभाएं*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अप्रैल से 7 मई के बीच में दो रोड शो और 8 जनसभाएं की। उन्होंने पहला रोड शो जबलपुर में सात अप्रैल को किया था। इसके बाद उन्होंने बालाघाट में 9 अप्रैल को जनसभा की। 14 अप्रैल को वे पिपरिया में थे, 19 अप्रैल को दमोह में जनसभा की। इसके बाद 24 अप्रैल को सागर और हरदा में आमसभा के बाद भोपाल में रोड शो किया था। वे 25 अप्रैल को मुरैना भी सभा करने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने 7 मई को खरगौन और धार में सभा की। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 7 सभाएं और दो बैठकें की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रोड शो और 5 सभाएं की। उनका छिंदवाड़ा में रोड शो हुआ था।

राहुल ने 6 सभाएं की, प्रियंका ने एक
इधर कांग्रेस के राहुल गांधी ने प्रदेश में 6 सभाएं की और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने सिर्फ एक ही सभा की। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सिर्फ सतना में ही सभा की।  राहुल गांधी ने पहली सभा मंडला और शहडोल में की थी। इसके बाद उनका सतना आने का कार्यक्रम बना था, लेकिन वे नहीं आए।