Madhya Pradesh: Collector, SP Reshuffle soon, मंत्रालय में भी बड़े फेरबदल की अटकलें

610

भोपाल: मध्यप्रदेश में जिला स्तर पर Collector, SP के व्यापक पैमाने पर किए गए फेरबदल के बाद भी एक और तबादला सूची जल्द जारी होने की संभावना है। इस Reshuffle में एक दर्जन Collector, SP बदले जा सकते है। इसके अलावा मंत्रालय में भी ACS और PS स्तर पर फेरबदल की अटकलें चल रही है।

आखिर दबाव काम कर गया और 2 माह में हटना पड़ा Ujjain DIG पद से

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे 1988 बैच के वरिष्ठ IAS शैलेन्द्र सिंह ने मंत्रालय में आमद दे दी है लेकिन उनकी पोस्टिंग के आदेश अभी जारी नहीं हुए है। वे ACS star के आधिकारी है। माना जा रहा है कि उन्हें उनकी वरिष्ठता को देखते हुए महत्वपूर्ण प्रभार दिया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की पसंद से Collector, SP की एक और सूची

जनप्रतिनिधियों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ Collector, SP और बदले जा सकते है।

देखिए,प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 27% OBC reservation पर क्या कहा

ACS और PS स्तर पर कई ऐसे बड़े पद है जहां अफसरों के पास दो-दो प्रभार है। माध्यमिक शिक्षा मंडल में रश्मि अरुण शमी के पास अध्यक्ष के साथ स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव का प्रभार है। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार आईसीपी केशरी को दिया गया है उनके पास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के अलावा अन्य कई जिम्मेदारियां है। प्रशासन अकादमी के महानिदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक की प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुकर्जी संभाल रही है। राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष की जिममेदारी संभाल रहे एसीएस अश्विनी राय के पास मत्स्य पालन एवं मछुआ कल्याण विभाग की भी जिम्मेदारी है। इसी तरह टीआरआई संचालक की जिम्मेदारी सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग के एसीएस अशोक शाह को ही दे रखी है। कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति होना है। इसके चलते राज्य सरकार एक और सूची जारी कर सकती है।