WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री निवास पर हुई आकर्षक विद्युत सज्जा, देखिए तस्वीरें

लाल परेड पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां हुईं पूरी

1396
WhatsApp Image 2022 10 31 At 10.13.43 PM 1 696x464

मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री निवास पर हुई आकर्षक विद्युत सज्जा, देखिए तस्वीरें

भोपाल : मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया।

WhatsApp Image 2022 10 31 at 10.13.43 PM 2

WhatsApp Image 2022 10 31 at 10.13.43 PM

इसी बीच मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस समारोह पर सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज भोपाल जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया गया कि मुख्य समारोह सहित अन्य गतिविधियों के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी हो गई हैं।

WhatsApp Image 2022 10 31 at 10.13.44 PM 3

WhatsApp Image 2022 10 31 at 10.13.44 PM 1

मुख्यमंत्री निवास पर हुई आकर्षक विद्युत सज्जा

मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस 1 नवंबर की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री निवास में विशेष विद्युत सज्जा की गई। मुख्यमंत्री निवास के मुख्य भवन सहित अन्य कार्यालय कक्षों को भी सजाया गया। उद्यानों और बाहरी द्वार एवं भवन के भीतरी मार्गों पर भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गई।

WhatsApp Image 2022 10 31 at 10.13.44 PM 5

WhatsApp Image 2022 10 31 at 10.13.44 PM 2

लाल परेड ग्राउंड पर होगी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

प्रदेश के स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, आमनागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। सुप्रसिद्ध तीन संगीतकारों शंकर, एहसान और लॉय समुह द्वारा बैंड प्रस्तुति और जानीमानी कोरियोग्राफर सुश्री मैत्रेयी पहाड़ी का साथी कलाकारों के साथ नृत्य नाटिका “शिव महात्म्य” का कार्यक्रम देखने का राजधानी के नागरिकों में उत्साह निर्मित हुआ है।