Mahakaleshwar Sawari : महाकाल सभामंडप में कमलनाथ ने पूजन किया!

भगवान को बकायदा अर्जी देकर प्रदेश को 50% कमीशन से मुक्ति दिलाने की विनती!

564

Mahakaleshwar Sawari : महाकाल सभामंडप में कमलनाथ ने पूजन किया!

Ujjain : श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी निकलने के पहले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन किया गया। पूजन शासकीय पुजारी पं घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की, कि मध्य प्रदेश को 50% कमीशन राज्य मुक्ति दिलाएं।

इस दौरान सभा मंडप में अनेक जनप्रतिनिधि मंदिर के पुजारी उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन किया और आरती में सम्मिलित हुए। सभी गणमान्यो ने पालकी को कंधा देकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया। कहारों द्वारा पालकी जैसे ही मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची, वहां सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। उसके पश्चात भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर की पालकी परंपरानुसार अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए नगर भ्रमण पर निकली।

WhatsApp Image 2023 08 14 at 5.41.55 PM

भगवान से कमीशन राज्य मुक्ति दिलाने की विनती
जय महाकाल,
भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।
हे अविनाशी,
मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (BJP) के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है। गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं और हर तरह से प्रताड़ित किया जाता है।
आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं, अपराधियों को दंड दें और समस्त प्रजा का कल्याण करें।
आसुतोष तुम्ह अवढर दानी।
आरति हरहु दीन जनु जानी।।