WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Maharashtra Crisis : एकनाथ शिंदे ने ही पोल खोली, महाराष्ट्र में किसने क्या किया!

नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लगाकर फडणवीस तक परदे पीछे सक्रिय

WhatsApp Image 2022 07 05 At 10.56.12 AM

Mumbai : उद्धव ठाकरे की सरकार गिराने के पीछे किसने सारा खेल किया, अब इस राजनीतिक साजिश की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी है। लेकिन, अभी तक ये सवाल अनुत्तरित था कि आखिर इस साजिश की स्क्रिप्ट किसने लिखी! इसे लिखने वाला असली राइटर कौन है! इस कहानी के जो पन्ने अभी तक बंद थे, वो महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने खुद ही खोल दिए!
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए कहा कि शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ उनकी हालिया ‘बगावत’ के पीछे भाजपा की सक्रिय भूमिका थी। शिंदे ने कहा कि गुजरात से गुवाहाटी जाने के बाद वे फडणवीस से तब मिलते थे, जब उनके गुट के विधायक सो रहे होते थे! लेकिन, वे विधायकों के जागने से पहले (गुवाहाटी) लौट आते थे।
शिंदे ने कहा कि भाजपा की तुलना में हमारी संख्या कम थी। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने हमें आशीर्वाद दिया। मोदी साहब ने शपथ ग्रहण से पहले मुझसे कहा कि वे मेरी हरसंभव मदद करेंगे। अमित शाह साहब ने कहा कि वह हमारे पीछे चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। शिंदे ने फडणवीस के बारे में कहा कि सबसे बड़े कलाकार तो फडणवीस हैं।
एकनाथ शिंदे का कहना था कि हम तब मिलते थे, जब मेरे साथ के विधायक सो रहे होते थे। उनके जागने से पहले मैं गुवाहाटी लौट आता था। लेकिन, शिंदे ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उनकी मुलाकात कहां होती थी! शिंदे के इस खुलासे से फडणवीस साफ तौर पर शर्माते दिखे। शिंदे ने फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई नहीं जानता कि वह क्या करेंगे और कब करेंगे। महाराष्ट्र में एक सप्ताह से अधिक समय से चल रही राजनीतिक उथल-पुथल को समाप्त करते हुए शिंदे ने 30 जून को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।