युवाम के जरिए 1 लाख विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियां दिलाने वाले सकलेचा के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस!                                 

772

युवाम के जरिए 1 लाख विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियां दिलाने वाले सकलेचा के समर्थन में उतरी महिला कांग्रेस!                   

Ratlam : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा विधानसभा प्रभारी कुसुम चाहर के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में घर-घर जाकर 75 कालोनी तथा वार्ड क्रमांक 9,10,11,12 में महिलाओं से विस्तृत चर्चा करते हुए कमलनाथ द्वारा की गई घोषणाओं को उन्हें बताया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि पारस सकलेचा को ही विधायक चुने जो की गई सभी घोषणाओं को पूरा करके रतलाम शहर में विकास करेंगे।

IMG 20231111 WA0106

वह अपने वादे के अनुरूप रतलाम को महानगर नहीं, आदर्श नगर बनाएगें।जिन्होंने पहले भी युवाम के माध्यम से महिलाओं तथा युवाओं के लिए शिक्षा व सरकारी नौकरी के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं। उन्होंने अभी तक 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दिलाई है।जनता का दादा में अपार विश्वास हैं।

IMG 20231111 WA0107

इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर,ब्लॉक प्रभारी राधा प्रजापत,ब्लॉक अध्यक्ष जायद खान,सचिव मीना जाट,सचिव प्रीति तोमर, मीना पुरोहित,कार्यकर्ता तथा पूर्व पार्षद शारदा,लीलाबाई,राधा चौधरी,शिवानी महावर, मनोरमा परमार,अक्षिता पंवार,शिवानी पवार,जूही सोलंकी,रेखा,आंचल, गिरजा परमार,रितिका परमार,किरण चौहान, कविता महावर,साधना जी,योगेश वर्मा,हीरा जाट,चिंटू चौहान,हर्षिता राठौर आदि महिलाएं उपस्थित थी।