WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Manawar News: महिला के साथ बस कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म का मामला

 

मनावर से स्वप्निल शर्मा की रिपोर्ट

मनावर ।क्षेत्र में एक महिला के साथ बस कंडक्टर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि शुक्रवार की शाम को एक निजी बस के कंडक्टर द्वारा मनावर के गुलाटी रोड़ पर महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का पता चला है। उक्त महिला कुक्षी से लोंगसरी जाने के लिए बस में सवार हुई थी। लेकिन कंडक्टर ने उसे लोंगसरी न उतारते हुए तथा बहाना कर मनावर ले आए। बस को गुलाटी रोड़ पर ले जा कर कंडक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। ड्राइवर व क्लीनर भी इसमें शामिल हैं। महिला के चीखने की आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। यह देख कर कंडक्टर व क्लीनर भागने में सफल हो गए। महिला ने लोगों को अपने साथ हुई घटना के संबध में जानकारी दी। लोगों ने ड्राईवर को पकड कर पुलिस के सुपुर्द किया। महिला के बयान के बाद पुलिस कंडक्टर और क्लीनर की तलाश में जुट गई हैं।