WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mandsaur News: जिले के गांधीसागर क्षेत्र के शैल चित्र इतने अद्भुत की अपनी कहानी दुनिया को बता रहे : पर्यटन मंत्री

पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया

WhatsApp Image 2023 02 01 At 9.14.37 PM 696x464

Mandsaur News ~ जिले के गांधीसागर क्षेत्र के शैल चित्र इतने अद्भुत की अपनी कहानी दुनिया को बता रहे : पर्यटन मंत्री

मंदसौर से डॉ घनश्याम बटवाल की रिपोर्ट

मंदसौर । जिले के अंतिम छोर पर बसे गांधीसागर डेम परिक्षेत्र चंबल नदी के कैचमेंट अपस्ट्रीम – डाउन स्ट्रीम एरिया में देश का सबसे बड़ा जलक्रीड़ा इवेंट फ्लोटिंग उत्सव का आगाज़ हुआ ।

पढ़ना जारी रखें

पिछले समय तत्कालीन मंत्री श्री सुरेंद्र पटवा की उपस्थिति में झील महोत्सव मनाया गया था । इस बार व्यापक स्वरूप बदलाव के साथ व्यावसायिक रूप से बड़े फेस्टिवल में आयोजित है

गुजरात की कम्पनी के माध्यम से इस फेस्टिवल को मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने विशिष्ट बनाने का यत्न किया है । देशी – विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये कई गतिविधियों को यहां देखने का अवसर मिलेगा ।

पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने बुधवार शाम जिले के चम्बल नदी स्थित गांधीसागर जलाशय क्षेत्र में फ्लोटिंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2023 02 01 at 9.14.35 PM

लैंड, वॉटर और एयर एडवेंचर के खूबसूरत मिश्रण वाला यह फेस्टिवल मंदसौर जिले के लिए कई मायनों में महत्त्वपूर्ण होगा, जो न सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण से सकारात्मक होगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी सागर क्षेत्र में चतुर्भुज नाला के शैल चित्र अद्भुत हैं, ये अपनी ऐतिहासिक , पुरातात्विक और तत्कालीन समय की सांस्कृतिक कहानी दुनिया को बता रहे हैं। नवाचारों के कारण आज पर्यटन विभाग अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। पर्यटन को और चरम पर ले जाना है। सभी गांधी सागर और चंबल नदी क्षेत्र के निवासी गांधीसागर में बहुत अच्छा महोत्सव मनाकर अद्भुत उदाहरण पेश करें।

उन्होंने विशेष तौर पर कहा कि इस महोत्सव में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के चूल्हे अलग-अलग हो।

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल पर्यटकों को एक अनूठा ग्लैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव कराएगा। यह अद्वितीय और अपनी तरह का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल है जिसमे लैंड, एयर और वाटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज रहेगी। इसमें शुरू के 5 दिवस तक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद 3 माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और 6 माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज जारी रहेगी। पर्यटकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे अधिक अवधि तक बढ़ाया जा सकेगा।

WhatsApp Image 2023 02 01 at 9.14.38 PM

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक श्री देवीलाल धाकड़, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग के एएमडी श्री विवेक श्रोतीय, पूर्व विधायक श्री चंद्र सिंह सिसोदिया, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, श्री मुकेश काला सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक, पत्रकार मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023 02 01 at 9.14.35 PM 1

गरोठ – भानपुरा विधायक श्री देवी लाल धाकड़ ने कहा कि, इस महोत्सव में लैंड, एयर और वाटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज रहेगी। लैंड एडवेंचर में जंगल सफारी, ट्रैकिंग, डबल साइकिलिंग, विभिन्न राइडिंग्स सहित इनडोर गेम्स और किड्स जोन आदि की विशेष व्यवस्था है। एयर एडवेंचर में पैरासैलिंग, पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। वहीं वॉटर एडवेंचर में स्पीड बोटिंग, जेट स्की और बनाना बोट राइड जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज़ का लुफ्त पर्यटक उठा सकेंगे। पर्यटकों के लिए आलीशान टेंट्स की व्यवस्था इस फेस्टिवल की विशेष शोभा होगी।

एएमडी श्री विवेक श्रोतीय द्वारा कहा गया कि, गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए एक शानदार उत्सव और रोमांच है, जो उन्हें शहर की हलचल से दूर प्राकृतिक परिवेश में ले जाता है। फ्लोटिंग फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी, लाइव संगीत और भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा, गांधीसागर जलाशय के पास कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा। प्रत्येक लक्जरी टेंट को प्रीमियम सुविधाओं, मनोरम स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स सम्मेलन सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिज़ाइन किया गया है। प्रकृति आधारित शिल्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए, क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की गई है। यह पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कौशल के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने कहा कि, हम सभी का बड़ा सौभाग्य है कि, मंदसौर जिले में इतना बड़ा महोत्सव आयोजित हो रहा है। एतिहासिक दृश्यों के कारण गांधीसागर हमेशा चर्चा में रहा है। चम्बल नदी पर बने मानव निर्मित झील के कारण दुनिया इस को पहचानती है। गांधी सागर का महत्व इस महोत्सव के कारण प्रदेश के साथ-साथ देश में बढ़ेगा।

मंदसौर जिला कलेक्टर गौतमसिंह ने सोशल मीडिया फेसबुक ट्विटर पर देश के सबसे बड़े फ्लोटिंग फेस्टिवल में पर्यटकों को आमंत्रित किया और कैमरा वीडियो शेयर किया है ।