WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

पूर्व सांसद बोध सिंह भगत सहित कई भाजपा नेता कांग्रेस में हुए शामिल

WhatsApp Image 2023 09 20 At 3.39.27 PM

पूर्व सांसद बोध सिंह भगत सहित कई भाजपा नेता कांग्रेस में हुए शामिल

भोपाल: बालाघाट के पूर्व सांसद और भाजपा नेता बोध सिंह भगत ने आज कांग्रेस की सदस्यता ली। इसे महाकौशल क्षेत्र में भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। आज ही भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव चौबे के भतीजे सुमित चौबे और बुधनी क्षेत्र के दिग्गज जाट नेता राजेश पटेल ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में आज इन सभी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही बालाघाट जिले और बुधनी क्षेत्र के कई नेताओं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।

बताया गया है कि महाकौशल क्षेत्र से पहले भी कई कार्यकर्ता और भाजपा नेता कांग्रेस की सदस्यता ले चुके हैं। बालाघाट में ही इसके पहले पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुभा मुंजारे कांग्रेस ज्वाइन कर चुकी है। मुंजारे और भगत दोनों पिछड़ा वर्ग से आते हैं। बालाघाट जिला ओबीसी बहुल है और अधिकतर सीटों पर जीत हार में निर्णायक भूमिका निभाता है।

WhatsApp Image 2023 09 20 at 3.39.26 PM

इसे देखते हुए भगत के कांग्रेस में शामिल होने को बीजेपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बुधनी से भाजपा नेता राजेश पटेल का कांग्रेस ज्वाइन करना भी भाजपा के लिए झटका बताया जा रहा है। टीकमगढ़ से जनपद पंचायत के कुछ पदाधिकारी ने भी आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।