इंदौर जिले के 2 बड़े कांग्रेस नेता सहित कई कार्यकर्ता BJP में शामिल

920

इंदौर जिले के 2 बड़े कांग्रेस नेता सहित कई कार्यकर्ता BJP में शामिल

भोपाल: भोपाल में प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में आयोजित समारोह में इंदौर जिले के 2 बड़े कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

WhatsApp Image 2024 03 15 at 13.38.18

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को इंदौर के महू से कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अंतरसिंह दरबार, वरिष्ठ नेता श्री पंकज सिंघवी, धामनौद नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सीमा विष्णु पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव व मध्यप्रदेश कांग्रेस पान उत्पादक व व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बसंत चौरसिया एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन की प्रदेश महासचिव डॉ. अन्नपूर्णा शर्मा, रीवा मऊगंज के नगरपरिषद अध्यक्ष श्री ब्रजवासी पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री संजय त्रिपाठी, हनुमना नगरपरिषद अध्यक्ष श्री आशुतोष गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री शरदजय गुप्ता, टीकमगढ़ के कांग्रेस जिला संगठन मंत्री श्री अनिल बडकुल, जनपद उपाध्यक्ष श्री ललित अहिरवार सहित हजारों कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्रीमती माया नारोलिया, पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।