WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Married to Krishna : कृष्ण के प्रति आसक्त लड़की ने भगवान से विवाह रचाया!

पूरे हिंदू रीति-रिवाज से पूजा की मांग दूल्हा बने भगवान ने सजाई

WhatsApp Image 2022 12 16 At 10.48.09 PM

Married to Krishna : कृष्ण के प्रति आसक्त लड़की ने भगवान से विवाह रचाया!

Jaipur : शादियों का सीजन चल रहा है. शादी के इस सीजन में तरह-तरह की शादियों की चर्चा हो रही हैं। कोई लड़का साथी लड़के से शादी कर रहा है तो लड़की अपने आपसे शादी कर रही है। अब एक लड़की ने भगवान श्रीकृष्ण से शादी कर ली।

WhatsApp Image 2022 12 16 at 10.48.08 PM

इस लड़की ने किसी लड़के से नहीं बल्कि ठाकुरजी की मूर्ति से शादी की। इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। यह घटना राजस्थान की राजधानी जयपुर के गोविंदगढ़ की रहने वाली 30 साल की पूजा की है, जिसने भगवान कृष्ण (ठाकुर जी) से शादी कर ली। पूजा ने एमए तक पढ़ाई की।

पूजा ने यह शादी पूरी धूमधाम और रीति-रिवाजों के साथ की। शादी में गणेश पूजन, मेहंदी, चाक भात समेत सारे हिंदू रीति-रिवाज निभाई गई। मंदिर से ठाकुर जी की मूर्ति दूल्हा बनाकर लाया गया और शादी की गई। पूजा की मांग ठाकुर जी की तरफ से चंदन से भरी गई। अब पूजा के कमरे में एक छोटा सा मंदिर है। वे इसी में सोती हैं और मंदिर में ठाकुर जी की मूर्ति है।

WhatsApp Image 2022 12 16 at 10.48.07 PM

पूजा ने बताया कि 20-25 साल की उम्र में लड़कियों की शादी हो कर दी जाती है। बचपन से देखा है कि शादी के बाद मामूली बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगता है और जिंदगी खराब होने लगती है। मैंने तय कर लिया कि शादी नहीं करूंगी। कई रिश्ते आए, लेकिन जैसे तैसे रिश्ता नहीं हो पाया। एक बार ठाकुरजी और तुलसी माता का विवाह देखा था। इस बारे में पंडित जी से बात की तो उन्होंने पूरा तरीका बताया। इसके बाद मैंने भी इसी तरह ठाकुरजी से विवाह का निर्णय लिया और किया भी!