WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Mayor Felicitated : निशुल्क पार्किंग व्यवस्था करने पर मेयर प्रहलाद पटेल का सनातन सोश्यल ग्रुप ने किया सम्मान, माना आभार

WhatsApp Image 2025 09 25 At 21.57.57 E1758819613307

Mayor Felicitated : निशुल्क पार्किंग व्यवस्था करने पर मेयर प्रहलाद पटेल का सनातन सोश्यल ग्रुप ने किया सम्मान, माना आभार!

रतलाम नगर निगम के इतिहास पहली बार हुई मेले में निःशुल्क पार्किंग!

Ratlam : नगर निगम द्वारा शहर के कालिका माता क्षेत्र में 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित ग्यारह दिवसीय नवरात्री मेले में आने वाले नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मेले में निःशुल्क पार्किंग करने पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त अनिल भाना का सनातन सोश्यल ग्रुप ने नगर निगम कार्यालय पंहूचकर सम्मान किया।

सनातन सोश्यल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा व अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जनता के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया। महापौर प्रहलाद पटेल के सम्मान के अवसर पर सनातन सोश्यल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा, अध्यक्ष अनिल पुरोहित के अलावा राजेश माहेश्वरी, पवन सोमानी, निलेश सोनी, कैलाश झालानी, राजेन्द्र पाटीदार, मंगल लोढ़ा, रमेश पांचाल, गौरव त्रिपाठी, संदीप यादव, धर्मेन्द्र व्यास, संजय दलाल, योगेश पापटवाल, रामबाबु शर्मा, सोनू यादव, गोपाल शर्मा, नरेन्द्र श्रेष्ठ, संजय दलाल, विशाल सिंह चावड़ा, योगेश सोनी, जनक नागल, संजय सोकाल, चेतन सोनी, राजू हांकी, राजाराम जयपुरी, हेमन्त राहौरी आदि मौजूद थे!