

मैक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क के Brooklyn Bridge से टकराया, 200 लोग थे सवार ,कई लोग घायल हैं,4 की हालत गंभीर,दो की मौत,देखिये Video
वाशिंगटन: न्यूयॉर्क के मशहूर ब्रुकलिन ब्रिज पर एक बड़ा हादसा देखा गया है. मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज इस ऐतिहासिक सस्पेंशन ब्रिज से टकरा गया. इस टक्कर में जहाज का मस्तूल टूट गया, और 20 लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. दो लोगों की मौत हो गई. यह वही ब्रुकलिन ब्रिज है, जिसे आपने कई भारतीय फिल्मों में भी देखा होगा. शनिवार रात करीब 8:26 बजे, न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाला यह मशहूर ब्रिज उस वक्त चर्चा में आ गया, जब मैक्सिकन नौसेना का जहाज इसके नीचे से गुजरते समय टकरा गया. इसमें 277 नाविक सवार थे.
न्यूयॉर्क;200 से अधिक लोगों को लेकर जा रहा मैक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण पोत न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया है। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। जहाज कुआउटेमोक एक खास समारोह के लिए न्यूयॉर्क आया था। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा सकता है कि शनिवार शाम को जब जहाज इस पुल के नीचे से गुजरने वाला था, तब जहाज में एक ऊंचा खंबा (मस्तूल) पुल से टकरा गया। टक्कर के बाद जहाज के मस्तूल के कुछ हिस्से टूटकर गिर गए। टक्कर के बाद पुल पर भारी जाम की स्थिति बन गई। मैक्सिको की नौसेना ने भी जहाज के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है। घटना की जांच की जा रही है।
आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, अधिकारियों ने करीब 20 लोगों के घायल होने की बात कही है, लेकिन इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। जानकारी के मुताबिक, जहाज र एक विशाल हरा, सफेद और लाल मैक्सिकन झंडा लहरा रहा था। टक्कर के बाद यह नदी के किनारे की ओर बहता चला गया। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वे किनारे से दूर भागते नजर आए।
In an absolutely stunning modern metaphor a ship blaring Mexican music and flying a massive Mexican flag just got destroyed by the Brooklyn bridge.
Can’t make it uppic.twitter.com/AUJy0q3oFB
— Benny Johnson (@bennyjohnson) May 18, 2025
दो लोगों को स्ट्रेचर पर जहाज से उतारकर छोटी नावों पर जाते देखा
सिडनी नीडेल और लिली कैट्ज ने बताया कि वे सूर्यास्त देखने के लिए बाहर बैठे थे, जब उन्होंने जहाज को पुल से टकराते और उसका एक मस्तूल टूटते हुए देखा। करीब से देखने पर उन्होंने पाया कि जहाज पर कोई व्यक्ति ऊपर से लटक रहा था। उन्होंने दो लोगों को स्ट्रेचर पर जहाज से उतारकर छोटी नावों पर जाते देखा।
ब्रुकलिन ब्रिज के बारे में जानिए
ब्रुकलिन ब्रिज 1883 में लोगों के लिए खोला गया था। इसकी लंबाई करीब 1600 फुट (490-मीटर) है। यह दो टावरों पर टिका हुआ है। शहर के परिवहन विभाग के अनुसार, हर दिन 100000 से अधिक वाहन और अनुमानित 32000 पैदल यात्री इसे पार करते हैं। इसका पैदल मार्ग एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है।
जहाज के बारे में जानिए
मैक्सिकन नौसेना के अनुसार कुआउटेमोक लगभग 297 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा (90.5 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़ा) है। यह पहली बार 1982 में रवाना हुआ था। हर साल यह नौसेना सैन्य स्कूल में कक्षाओं के अंत में कैडेटों के प्रशिक्षण को पूरा करने के लिए रवाना होता है। इस साल यह 6 अप्रैल को प्रशांत तट पर स्थित मैक्सिकन बंदरगाह अकापुल्को से रवाना हुआ, जिसमें 277 लोग सवार थे।
कहां-कहां जाने वाला था जहाज
जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों का दौरा करना था। इनमें किंग्स्टन (जमैका), हवाना (क्यूबा), कोजुमेल (मैक्सिको) और न्यूयॉर्क शामिल थे। इसने आइसलैंड के रेक्जाविक, फ्रांस के बोर्डो, सेंट मालो और डनकर्क एवं स्कॉटलैंड के एबरडीन सहित अन्य स्थानों पर जाने की भी योजना बनाई थी। इसकी कुल यात्रा 254 दिनों के लिए थी, इनमें से 170 दिन समुद्र में बिताए जाने थे।