WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Minister Catch : खनिज मंत्री के व्यवहार से महिला उम्मीदवार असहज, VDO वायरल

 

Bhopal : मध्यप्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र सिंह (Brajendra Singh) रैगांव विधानसभा उपचुनाव के लिए सेमरवारा में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भाजपा उम्मीदवार प्रतिमा बागरी (Pratima Bagri) के बालों से चश्मा निकालते हुए कैमरे में कैद हुए। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। मुख्यमंत्री के सभा में बोलते समय मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने प्रतिमा बागरी के बालों में अटका हुआ चश्मा बड़े शरारती अंदाज में निकाला। इस वीडियो को लेकर लोग बड़े चटखारे ले रहे है। इसके अलावा एक अन्य फोटो में खनिज मंत्री जिस तरह इस महिला उम्मीदवार के नजदीक बैठे हैं, उसमें भाजपा उम्मीदवार असहज दिखाई दे रही है।

WhatsApp Image 2021 10 18 at 5.44.59 AM

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल (Archaana Jaiswal) ने इस मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने एक बयान जारी करके कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा के एक मंत्री एक बेचारी दलित महिला के साथ जिस तरह का व्यवहार करने की हिम्मत कर गए, तो प्रदेश की बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा कितनी ख़तरे में है समझा जा सकता है।

रैगांव विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के साथ रविवार को सेमरवार की सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह की उपस्थिति में जिस प्रकार का व्यवहार खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया, वो दुःखद घटना और अशोभनीय घटना है। मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अर्चना जायसवाल (Archana Jaiswal) ने अपने बयान में कहा कि स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला सशक्तिकरण का ढोंग करने वाली भाजपा हकीक़त में महिलाओं का कितना सम्मान करती है। सभा के दौरान भाजपा के खनिज मंत्री उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी प्रतिमा बागरी पर हाथ रखे नज़र आ रहे हैं। वह बेचारी दलित महिला सिर झुकाए बैठी है। वायरल हुए वीडियो में भाजपा के ये मंत्री, प्रतिमा के बालों में फंसा चश्मा निकालते नजर आ रहे हैं।

जायसवाल ने कहा कि मामला गंभीर है। अगर CM के सामने भाजपा का एक मंत्री एक दलित महिला के साथ ऐसा व्यवहार करने की हिम्मत कर सकता है, तो प्रदेश में प्रतिदिन बच्चियां एवं महिलाएं जो अमानवीय घटनाओं का शिकार बन रही हैं सुरक्षा कितनी ख़तरे में है ये समझा जा सकता है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उनके मन में तनिक मात्र भी डर नहीं रह गया है।

यह घटना शर्मनाक है। ऐसे किसी व्यक्ति को मंत्री जैसे गरिमामय पद पर नहीं होना चाहिए। आश्चर्य है कि स्वयं को सभ्यता-संस्कृति का ठेकेदार घोषित करते रहने वाली भाजपा ने अभी तक कोई अनुशासनात्मक कदम क्यों नहीं उठाया! इस घटना में हम पूरी तरह प्रतिमा बागरी के साथ हैं और उनके सम्मान की इस लड़ाई में उनके अधिकार की आवाज़ को दबने नहीं देंगे।