Mission Marudhara: मिशन मरुधरा में सफल होने के लिए भाजपा का राजस्थान में जोरदार अभियान

292

Mission Marudhara: मिशन मरुधरा में सफल होने के लिए भाजपा का राजस्थान में जोरदार अभियान

 

गोपेन्द्र नाथ भट्ट की विशेष रिपोर्ट

 

राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की सक्रियता लगातार बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा केंद्रीय मंत्री सहित अन्य कई नेता बीजेपी के मिशन मरुधरा में जोरदार ढंग से जुट गए हैं। विशेष कर प्रदेश के उन इलाकों में जहां पिछले चुनाव में भाजपा कांग्रेस से पिछड़ गई थी। भाजपा के सरगना जे पी नड्डा इन दिनों भाजपा के मिशन मरुधरा को सफल करने के लिए राजस्थान में जोरदार अभियान का नेतृत्व कर रहे है तथा उन्होंने सोमवार को उदयपुर और जोधपुर संभागों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर चुनावी रण नीति बनाई हैं। भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची आने से पहले उनकी इस यात्रा का अहम महत्व है। भाजपा की पहली सूची से उठे बवाल की पृष्ठ भूमि में भी इस यात्रा का अपना महत्व है।

 

पांच वर्ष पहले चुनावी महाभारत में राजस्थान का नतीजा भाजपा के लिए निराशाजनक रहा था। ओपिनियन पोल, एक्जिट पोल से कांग्रेस को कुछ ही कम सीटें मिलीं, मगर अनुमान मुताबिक कांग्रेस सरकार बना ही ली थी । भाजपा को उसके गढ़ जयपुर संभाग में सबसे बड़ा नुकसान झेलना पड़ा था सातों संभागों में भाजपा को 73 सीटें और कांग्रेस को 99 सीटें मिली थी। पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में भाजपा को 90 सीटों का नुकसान हुआ था तो कांग्रेस को 78 सीटों का फायदा हुआ था। भरतपुर संभाग में तो भाजपा को सिर्फ एक ही सीट मिली थी।

 

हालांकि भाजपा को सभी संभागों में पिछले चुनावों के मुकाबले कम सीटें मिली थी लेकिन सबसे कम नुकसान उदयपुर और कोटा संभाग में हुआ था। जयपुर संभाग में कांग्रेस को 25, बीजेपी को 16 सीटें मिली थी जबकि जोधपुर संभाग में कांग्रेस को 16 और बीजेपी को 13 सीटें मिलीं थी। भरतपुर संभाग में कांग्रेस को 13 और भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। अजमेर संभाग में कांग्रेस को 13 और भाजपा को भी 13 सीटें मिली थी। कोटा संभाग में भाजपा कांग्रेस से आगे रही थी। यहां कांग्रेस ने 7 और बीजेपी ने 19 सीटें हासिल की थी। बीकानेर संभाग में कांग्रेस 11 और बीजेपी को 10 सीटों पर विजय मिली थी। वहीं उदयपुर संभाग में कांग्रेस को 10 तो बीजेपी 15 सीटों पर विजय मिली थी।

 

उदयपुर संभाग की  28 में से 15 सीटों में भाजपा को विजयश्री मिली थी जबकि l इसी प्रकार जोधपुर संभाग में कांग्रेस को 13 सीटों का फायदा और भाजपा को 17 का नुकसान हुआ था।

IMG 20231017 WA0003

इन दोनों संभागों में भाजपा को फिर से विजय दिलाने के लिए भाजपा ने अपनी सारी ताकत झोंक दी। इसी सिलसिले में

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को राजस्थान के दौरे पर है और 18 अक्टूबर को भी उनके फिर से राजस्थान में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने उदयपुर संभाग में चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ डूंगरपुर राजसमंद और बांसवाड़ा के पदाधिकारियों की बैठक में फीड बेक लिया। उदयपुर की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही।

 

उदयपुर के बाद नड्डा ने जोधपुर में

संभाग के जालौर, पाली, सिरोही ,जोधपुर शहर उत्तर, दक्षिण, बाड़मेर बालोतरा, जैसलमेर जिले के पदाधिकारियों के साथ चुनाव रणनीति पर मंथन किया है।साथ ही प्रबुद्ध जनों से भी भेट कर उनकी राय जानी है। देखना है केंद्रीय नेताओं के इन दौरों का भाजपा को कितना लाभ मिलता है?