तीसरे-चौथे चरण के चुनाव में मोदी-नड्डा, राहुल-प्रियंका के होंगे MP में दौरे

236

तीसरे-चौथे चरण के चुनाव में मोदी-नड्डा, राहुल-प्रियंका के होंगे MP में दौरे

राहुल-राजनाथ कल करेंगे सभा, नड्डा दो मई को सिरोंज, पीएम मोदी 6 को खरगोन-धार में

images 2024 04 29T201150.744

भोपाल. तीसरे और चौथे चरण के चुनाव में 17 सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर अब भाजपा और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तय हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महामंत्री प्रियंका गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं।

230629221532 rahul gandhi 032023

तीस अप्रैल को राहुल गांधी जहां भिंड आएंगे। वे यहां से ग्वालियर-चंबल अंचल की चारों सीटों को साधने का काम करेंगे। भिंड में कांग्रेस उम्मीदवार फूल सिंह बरैया के समर्थन में सभा करेंगे। राहुल गांधी का यह दूसरा दौरा है। वे पहले दौरे में दो सीटों पर एक ही दिन में गए थे। वे मंडला और शहडोल लोकसभा क्षेत्रों में तब सभा करने आए थे। इसके बाद उनका सतना के लिए भी कार्यक्रम बना था, लेकिन उनका दौरा निरस्त हो गया था। इसी अंचल में प्रियंका गांधी भी दो मई को आ रही है। प्रियंका गांधी मुरैना जाएंगी। वे भी इन अंचल की चारों सीटों को साधने का काम करेगी। इस अंचल में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है।

images 21 4

इधर भाजपा की ओर से तीस अप्रैल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश में आ रहे हैं। वे खंडवा और बड़वानी क्षेत्र में सभाएं करेंगे। वहीं भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में आ रहे हैं। यहां पर वे भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के पक्ष में सभा करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मई को निमाड़ और मालवा को साधने आ रहे हैं। वे निमाड़ के खरगौन और मालवा के धार में सभा करेंगे। दोनों ही स्थानों से वे आदिवासियों को भी प्रभावित करने का प्रयास करेंगे।