Moose Murder Case : मूसा के हत्यारे प्रियव्रत को उसकी आशिक़ मिजाजी ने फंसाया!

745

Chandigarh : पंजाबी गायक सिद्दू मूसा हत्याकांड के आरोपी प्रियव्रत उर्फ फौजी की आशिक़ मिजाजी उसे ले डूबी। उसकी 4-5 गर्लफ्रेंड हैं. जिनमें से एक लड़की को प्रियव्रत की दूसरी प्रेमिका का पता चल गया था। इस कारण वो प्रियव्रत से बहुत नाराज थी।
सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी प्रियव्रत (Priyavrat) उर्फ फौजी को महिलाओं से दोस्ती करना भारी पड़ गया। आरोपी प्रियव्रत अपनी एक ग्रलफ्रेंड के जरिए ही दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस शूटर को गिरफ्तार नही कर पा रही थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रियव्रत उर्फ फौजी की 4-5 गर्लफ्रेंड हैं। इनमें से एक को प्रियव्रत की दूसरी लड़कियों से दोस्ती का पता चल गया था। जिससे वो प्रियव्रत से बेहद नाराज थी। सूत्रों के मुताबिक, इस लडक़ी के मोबाइल सर्विलांस से पुलिस को प्रियव्रत उर्फ फौजी का अहम सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने गुजरात से इसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पूछताछ में ये भी बताया है कि इन्होंने पंजाब पुलिस की वर्दी भी खरीदी हुई थी। इनका ये भी प्लान था, कि ये पुलिसकर्मी बनकर मुसेवाला के घर में घुस जाए और उसकी हत्या कर दे। सूत्रों के मुताबिक इनके प्लान पिछले 2 महीने में कई बार बदले। कई बार रैकी भी की गई। आखिरकार 29 मई को ये वारदात अंजाम देने में कामयाब हो गए।

WhatsApp Image 2022 06 22 at 10.36.51 AM

गिरफ्तार शूटरों ने किए खुलासे
मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोनों शूटरों ने कई खुलासे किए है। सभी बदमाशों को हथियार तीन सप्लायर के ज़रिए मिलते थे। इसमें एक सप्लायर अमेरिका में बैठा है, जबकि दूसरा यूपी में और तीसरा जेल में बंद है। कपिल पंडित और सचिन भवानी नाम के दो गैंगस्टर ने शूटरों को हरियाणा के हिसार और गुजरात में शेल्टर मुहैया कराया था, जहां ये शूटर रुके थे। सूत्रों के मुताबिक हथियारों को रखने के लिए बाकायदा एक सेफ हाउस बनाया था, जहां से ये हथियार रोजाना लेते थे और फिर रखते थे। स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक दोनों शूटर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। स्पेशल सेल वारदात को अंजाम देने के बाद ये कहां-कहां रुके इनका रुट क्या था ये पता लगाया जा रहा है।