Pregnant Women’s Lives at Risk : रतलाम जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में, फिसलन भरी टाइल्स बन रहीं हादसों की वजह!

413

Pregnant Women’s Lives at Risk : रतलाम जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जान जोखिम में, फिसलन भरी टाइल्स बन रहीं हादसों की वजह!

Ratlam : शहर के जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई हैं। रोजाना रूटीन चेकअप और विभिन्न जांचों के लिए करीब 100 से 150 गर्भवती महिलाएं अस्पताल पहुंचती हैं, लेकिन अस्पताल परिसर में लगी चिकनी और फिसलन भरी टाइल्स उनके लिए खतरा बन गई हैं।जानकारी के अनुसार जिस रास्ते से होकर महिलाओं को जांच और चेकअप के लिए गुजरना पड़ता है, वहां अत्यधिक चिकनी टाइल्से लगी हुई हैं।

WhatsApp Image 2026 05 09 at 15.58.16

आए दिन महिलाएं वहां पैर फिसलने से गिर रही हैं। कई महिलाओं को चोटें भी आई हैं, जिससे अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहें हैं। मंगलवार को पुलिस कौर कमेटी की 1 सदस्य अस्पताल पहुंचीं, जहां उनके सामने ही 2 से 3 गर्भवती महिलाएं फिसलकर गिर गईं। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं, लेकिन वहां मौजूद महिलाओं ने बताया कि यह समस्या रोज की बन चुकी है।

महिलाओं का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं किया गया। सबसे गंभीर बात यह है कि गर्भवती महिलाओं का इस तरह गिरना उनके और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता हैं। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं। स्थानीय लोगों और महिलाओं ने जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन से मांग की हैं कि जल्द से जल्द फिसलन भरी टाइल्स पर मैट लगवाए जाएं या सुरक्षित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके!