WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP Assembly Election: BJP की दूसरी सूची आज होगी फाइनल, PM की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की शाम को बैठक, CM दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली

Countdown Begins
BJP Leaders not Happy

MP Assembly Election: BJP की दूसरी सूची आज होगी फाइनल, PM की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की शाम को बैठक, CM दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली

 

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची आज शाम फाइनल हो सकती है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम को दिल्ली स्थित भाजपा पार्टी मुख्यालय पर आयोजित की गई है।

इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आज दोपहर बाद दिल्ली जा रहे हैं।

दिल्ली से ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी इस बैठक में भाग लेंगे।

माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कभी भी दूसरी सूची का ऐलान कर दिया जाएगा। पार्टी अपने 39 उम्मीदवारों की पहली सूची 15 दिन पहले ही जारी कर चुकी है।दूसरी सूची में करीब 60-65 नाम बताए जा रहे हैं।

बता दें कि इसके पहले रविवार को नई दिल्ली में ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित केंद्रीय मंत्रियों नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश संगठन महामंत्री हीतानंद के साथ बड़ी बैठक हो चुकी है। जहां मंथन हो चुका है और सूची को फाइनल करने के लिए आज केंद्रीय चुनाव समिति में रखा जाएगा। कोशिश की गई है कि इस सूची में जातिगत गणित और क्षेत्रीय संतुलन और दावेदार की क्षेत्र में व्यक्तिगत पकड़ और जन आधार पर विस्तृत मंथन किया गया है।

इधर पार्टी के अधिकांश नेता और टिकट दावेदार इस समय बजाए भोपाल के दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं और वहां वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। खासतौर पर प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नई दिल्ली स्थित बंगला नेता और कार्यकर्ताओं से गुलजार हो रहा है। अधिकांश दावेदारों ने तो उनसे मिलकर अपने दावेदारी पेश की है।