WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP BJP स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ: 10 संभागों में इन्हें बनाया प्रदेश सह संयोजक

1622
Pachmarhi
Election

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक और प्रदेश कार्यालय मंत्री के नाम घोषित कर दिये गये हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह राजपूत ने यह नियुक्तियां की हैं।

प्रदेश सह संयोजकों में जौधासिंह अठवाल भोपाल, स्वाति गोडबोले जबलपुर, जितेन्द्र सिंह चौहान रीवा, शालीनी सरावगी शहडोल, सोनू गेहलोत उज्जैन, संतोष सिंह ठाकुर सागर, विवेक पालीवाल ग्वालियर, रामकरण भांवर इंदौर, शम्भुसिंह भाटी नर्मदापुरम एवं मुकेश जाटव चबंल शामिल है। नवीन शर्मा भोपाल को कार्यालय मंत्री घोषित किया है।