MP Board Result : आज दोपहर खुलेगा MP बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट!

807

MP Board Result : आज दोपहर खुलेगा MP बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट!

Bhopal : एमपी बोर्ड आज (25 मई) गुरुवार को दोपहर बाद 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करेगा। इस साल एमपी में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं लगभग 18 लाख छात्रों ने दी है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करना होगा। सरकार ने टॉपर्स को इस बार कई पुरस्कार देने का एलान किया है। टॉपर्स लड़कियों को ई-स्कूटर और लड़कों को लैपटॉप दिए जाएंगे। यह एलान राज्य के शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने दी।
2022 में कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 634350 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 629381 ने परीक्षा दी और 457066 (72.72%) ने परीक्षा उत्तीर्ण की। राज्य में एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षा मार्च 2023 में आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल को समाप्त हुई थी।

ऐसे जाने अपना रिजल्ट 
एमपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद एमपीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें। अगला, क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा। एक बार हो जाने के बाद, परिणाम पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

CM ने दी शुभकामनाएं   
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आने वाली 10वीं ,12वीं के रिजल्ट के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने जारी वीडियो में कहा- मेरे प्यारे भांजे एवं भांजियों, यदि असफल भी हो जाओ तो चिंता नहीं करना, रूक जाना योजना के माध्यम से आपको जून में एक बार फिर परीक्षा देने का मौका मिलेगा।