WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

MP Bureaucracy News: ACS पद के लिए DPC,केसरी के रिटायर होने पर गोविल बनेंगे ACS

महिला IAS पर संगीन आरोप, जवान को बेरहमी से पीटा

 

 

भोपाल: अपर मुख्य सचिव आईसीपी केसरी के कल रिटायर होने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1991 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारी मनोज गोविल ACS पद पर प्रमोट हो जाएंगे। मंत्रालय में आज मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस की अध्यक्षता में संपन्न हुई डीपीसी में इस साल रिटायर हो रहे तीन अपर मुख्य सचिव के रिक्त हो रहे स्थान पर 91 बैच के अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा। इसी वर्ष केसरी के अलावा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पर पदस्थ संजय कुमार सिंह और राजेश चतुर्वेदी के अलावा प्रमुख सचिव शैलेंद्र सिंह रिटायर हो रहे है।

आज हुई DPC में 1991 बैच के गोविल के अलावा वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल और राजस्व मंडल के सदस्य मनु श्रीवास्तव के नाम पर सहमति बनी है।