MP Cabinet Expansion: दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद हुई तेज, CM डॉ यादव मिले PM मोदी और अमित शाह से!

2274

MP Cabinet Expansion: दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद हुई तेज, CM डॉ यादव मिले PM मोदी और अमित शाह से!

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब माना जा रहा है कि अगले दो-तीन दिन में मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कल शाम से दिल्ली में हैं।

आज मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी साथ थे। मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। पता चला है कि मुख्यमंत्री कल रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल्ली मुख्यालय में भी गए थे और वहां उन्होंने संघ के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है।

WhatsApp Image 2023 12 22 at 13.39.00 1

माना जा रहा है कि इन मुलाकातों में मंत्रिमंडल को लेकर मंथन पूरा हो जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो-तीन दिन में कभी भी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। फिलहाल 20-22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाने का कार्यक्रम हो सकता है और कुछ पदों को खाली छोड़ जा रहा है।

 

सूत्रों की अगर मानें तो मोहन यादव कैबिनेट में नए चेहरों के साथ-साथ अनुभवी चेहरे भी दिखाई देंगे। पिछली कैबिनेट के और पहले कई बार मंत्री पद से छूट गए तीन से पांच बार तक के जीते विधायक मंत्री पद में स्थान पा सकते हैं।

 

अप्रैल में में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया जा रहा है। कोशिश की जा रही है कि हर क्षेत्र और जाति और वर्ग के विधायक को इसमें जगह मिले। महिलाओं की संख्या भी ज्यादा हो सकती है।