WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 20 जिलों के अध्यक्ष बदले गए!

50 उपाध्यक्ष-105 सचिव बनाए गए, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद अरविंद बागड़ी को! 

MP Congress: कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, 20 जिलों के अध्यक्ष बदले गए!

Bhopal : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई 20 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए। कांग्रेस ने नई कार्यकारिणी सूची भी तैयार कर जारी कर दी। कई जिलों के शहर एवं जिला अध्यक्षों को बदला गया। इंदौर में साढ़े तीन साल बाद विनय बाकलीवाल को हटाकर अरविंद बागड़ी को शहर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। सदाशिव यादव को जिला अध्यक्ष बनाया है।

विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 64 शहरों और जिलों में अध्यक्ष बदले हैं। नई कार्यकारिणी में 50 उपाध्यक्ष और 105 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने सूची जारी की।

कहा जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में सभी गुटों को साधने की कोशिश की गई है। इस कारण कांग्रेस की गुटबाजी पर काफी हद तक लगाम लग सकती है और इसका फायदा कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनावों में हो सकता है। वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल की पीसीसी में वापसी हुई। माणक को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।