MP Election 2023:मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव दिखा

786

MP Election 2023:मप्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची में ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रभाव दिखा

भाजपा ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची सोमवार को जारी कर दी। इसमें भी 39 सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इनमें तीन जीती और 36 हारी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए। भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्री, चार सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को टिकट दिया है। दूसरी सूची में पार्टी ने चौंकाने वाले नाम शामिल कर सियासी हचलल मचा दी है।
भाजपा की दूसरी सूची में 39 नाम शामिल है। इसमें तीन जीती सीट पर वर्तमान विधायक के टिकट काट दिए है। नरसिंहपुर सीट से विधायक जालम सिंह का टिकट काट कर उनके भाई प्रह्लाद पटेल को दिया गया है। वहीं, पार्टी के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी का नाम काटकर  झटका दिया है। वहीं, सीधी से विधायक केदार शुक्ला का टिकट काटा है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक भी टिकट पाने में कामयाब हुए है। इसमें भाजपा ने डबरा से पूर्व विधायक इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया है। मुरैना से पूर्व विधायक रघुराज कंसाना को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भितरवार से मोहन सिंह राठौर को टिकट दिया है। करैरा विधानसभा सीट से जसमत सिंह जाटव को टिकट नहीं मिल पाया है। वह उपचुनाव में भाजपा की तरफ से चुनाव हार गए हैं। पार्टी ने करैररा से रमेश खटीक को प्रत्याशी बनाया है।सिंधिया ने अपनी खास समर्थक पूर्व मंत्री इमरती देवी सुमन को डबरा, मोहन सिंह राठौड़ को भितरवार और रघुराज कंसाना को मुरैना सीट से टिकट दिलाकर उन आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया है कि 2020 में सिंधिया और भाजपा के बीच हुई डील पूरी हो गई है।
2018 12image 16 47 2368806101
अब उन्हें पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह रहना होगा।साथ ही यह भी साफ हो गया है कि सिंधिया का जो दबदबा कांग्रेस में था, वही भाजपा में भी है। इधर, ग्वालियर की भितरवार एक ऐसी सीट थी, जिस पर भाजपा के कई दिग्गज लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। इनमें सबसे बड़ा और अहम नाम पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया है। अब यहां से मोहन सिंह का नाम फाइनल हो जाने के बाद पवैया को नई जगह तलाशनी होगी।