MP News : 4 करोड़ की धोखाधड़ी में PNB के तत्कालीन मैनेजर एके दास गिरफ्तार

264

MP News : 4 करोड़ की धोखाधड़ी में PNB के तत्कालीन मैनेजर एके दास गिरफ्तार

छतरपुर। सिविल लाइन पुलिस ने 7 साल पहले अवैध तरीके से फर्जी खाते में 4 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले पीएनबी बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार दास को गिरफ्तार कर दस्तावेज बरामद किए हैं।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निवासियों की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में वर्ष 2018 में बैंक में अवैध तरीके से फर्जी खातों में 4 करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर करने संबंधी रिपोर्ट पर धोखाधड़ी के 2 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान यह पाया गया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार दास ने दस्तावेजों के साथ छेड़खानी कर फर्जी खातों में राशि ट्रांसफर की है। विवेचना के दौरान धोखाधड़ी का अपराध सिद्ध पाया गया। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसके मूवमेंट संबंधी अन्य जानकारियां एकत्र की गई। धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले पंजाब नेशनल बैंक छतरपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार दास पुत्र महाकांत लाल दास निवासी जिला मधुबनी बिहार हाल निवासी जिला सतना को आज गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं शेष कार्यवाही के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड में लिया गया है।

इस कार्यवाही में एएसपी आदित्य पटले एवं सीएसपी अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में सिविल लाइन टीआई सतीश सिंह, एसआई जितेंद्र सोनी, एएसआई मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, आरक्षक धीरेंद्र राजावत, सागर कोतवाली के प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।