MP News: दूसरे चरण में 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों में एक जुलाई को होगा मतदान

721
PANCHAYAT ELECTION-01

भोपाल : त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण में एक जुलाई को 47 जिलों की 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। इन क्षेत्रों में एक जुलाई को स्‍थानीय अवकाश रहेगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्‍द्र में ही मतगणना होगी। मतदान के लिए कुल 23 हजार 967 मतदान केन्‍द्र बनाये गए हैं। दूसरे चरण में एक करोड़ 31 लाख 44 हजार 27 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

सचिव राज्‍य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला राजगढ़ के जीरापुर, खिलचीपुर, जिला रायसेन के उदयपुरा, गैरतगंज, बेगमगंज, जिला सीहोर के नसरूल्‍लागंज, इछावर, जिला विदिशा के सिरोंज, नटेरन, जिला खरगोन के महेश्‍वर, बड़वाह, खण्‍डवा खालवा, पुनासा, जिला धार के गंधवानी, उमरबन (बाकानेर), धरमपुरी, मनावर, जिला झाबुआ के झाबुआ, मेघनगर, रानापुर, रामा, जिला बुरहानपुर के खकनार, जिला अलीराजपुर के अलीराजपुर, जोबट, जिला बड़वानी के ठीकरी, राजपुर, निवाली, जिला गुना के राघौगढ़, चाचोड़ा, जिला शिवपुरी के पिछोर, नरवर, कोलारस, जिला अशोकनगर के ईसागढ़, जिला दतिया के सेवड़ा, भाण्‍डेर, जिला जबलपुर के मझौली, पाटन, शाहपुरा, छिंदवाड़ा के सौसर, पांढुरना, परासिया, बिछुआ, जिला सिवनी के लखनादौन, घंसौर (कहानापस) धनोरा, बालाघाट के लांजी, किरनापुर, कटंगी, जिला मंडला के घुघरी, मोहगांव, मंडला, जिला डिंडौरी के डिंडौरी, अमरपुर, जिला कटनी के बड़वारा, कटनी, जिला उज्‍जैन के खाचरौद, घटिया, जिला नीमच के जावद, जिला रतलाम के बाजना, सैलाना, शाजापुर के मोमन बडोदिया, जिला आगर-मालवा के आगर जिला मंदसौर के सीतामउ, भानपुरा, जिला देवास के देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्‍छ, जिला सागर के मालथौन, बण्‍डा, देवरी, बीना, जिला छतरपुर के बड़ामलहरा, बकस्‍वाहा बारीगढ़ (गौरीहार) जिला दमोह के जवेरा, हटा, जिला टीकमगढ़ के टीकमगढ़, पलेरा, जिला निवाड़ी के पृ‍थ्‍वीपुर, जिला पन्‍ना के गुन्‍नौर, पवई, शाहनगर, जिला रीवा के रीवा, रायपुर कर्चुलियान, गंगेव, जिला सिंगरौली के देवसर, जिला सीधी के रामपुर नैकिन, मझौली, जिला सतना के नागौद, अमरपाटन, रामनगर, जिला नर्मदापुरम के सिवनी मालवा, पिपरिया, जिला बैतूल के घोड़ाडोंगरी, मुलताई, आठनेर, चिचोली, जिला शहडोल के ब्‍योहारी, जयसिंह नगर, जिला उमरिया के मानपुर, जिला अनूपपुर के जैतहरी, जिला भिंड के अटेर, भिंड, जिला श्‍योपुर के कराहल और जिला मुरैना के मुरैना तथा जौरा जनपद पंचायत में एक जुलाई को मतदान होगा।