WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सुश्री पूनम इसरानी अ.भा. सिविल सेवा टेबल टेनिसTournament में प्रतिनिधित्व करेंगी

सुश्री पूनम इसरानी

भोपाल : दिल्ली में आगामी 24 से 29 सितम्बर तक हो रही अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। महिला वर्ग में नियंत्रक खाद्य एवं औषधीय विभाग में पदस्थ सुश्री पूनम इसरानी का चयन किया गया है। Dr रजनी भार्गव महिला टीम की कोच एवं मैनेजर नियुक्त की गई हैं।

टीम के अन्य सदस्यों में सुश्री उत्तरा पानसे, सुश्री प्रियंका वंशीवाल, सुश्री रंजना शर्मा, प्रो. रजनी भार्गव, सुश्री रूबी कौर और सुश्री नीता वैष्णव शामिल हैं। खेल और युवा कल्याण विभाग ने इस प्रतियोगिता के लिए पुरूष वर्ग में भी खिलाड़ियों के चयन का कार्य कर लिया है।