WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Murder of Wife by Drowning : पत्नी को अफेयर का शक हुआ तो पति ने डुबाकर मार डाला! 

होटल का मैनेजर पत्नी को गोवा बीच घुमाने ले गया और मार डाला!

Businessman Committed Suicide : पैसा न मिलने से परेशान सोना-चांदी व्यापारी ने आत्महत्या की!

Murder of Wife by Drowning : पत्नी को अफेयर का शक हुआ तो पति ने डुबाकर मार डाला! 

Panji : पति के कथित अफेयर का विरोध करने पर उसने पत्नी को समुद्र में डुबोकर मार डाला। पति गोवा के एक 5-स्टार होटल में मैनेजर है। पहले तो उसने पत्नी की मौत को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या की बात मंजूर कर ली। पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। यह घटना 20 जनवरी की है।

 

IMG 20240121 WA0128

बताया गया कि पत्नी लखनऊ में रहती थी और उसके साथ रहने गोवा आई थी। दीक्षा को शक था कि उसके पति का किसी और से अफेयर है। उसने पति से पूछताछ की, तो इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पति की पहचान गौरव कटियार (29 साल) और दीक्षा गंगवार (27 साल) के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। गौरव पहले चेन्नई में काम करता था। एक महीने पहले उसने गोवा के कोलवा स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में काम शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 19 जनवरी को एक टू व्हीलर बुक की और दोपहर करीब 3:35 बजे वह अपने पत्नी को लेकर काबो डे रामा बीच पर गया। दोनों कुछ समय चट्टानों पर बैठे इसके बाद समुद में नहाने लगे। यहीं पति ने पत्नी का गला दबाकर उसे समुद्र में डुबा दिया।

4 बच्चों का पिता, 5 बच्चों की मां को लेकर फरार 

पर्यटकों के वीडियो से हुआ खुलासा

गोवा के क्यूनकोलिम के डिप्टी एसपी संतोष देसाई ने बताया कि बीच पर मौजूद कुछ पर्यटकों ने कपल को पानी में उतरते देखा। उन्हें शक तब शक हुआ जब उन्होंने गौरव को अकेले वापस आते हुए देखा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। लौटते वक्त गौरव के साथ दीक्षा नहीं थी। इसके कुछ देर बाद पर्यटकों को दीक्षा का शव पानी में तैरता मिला। क्यूनकोलिम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। गौरव ने इसे हादसा बताने की कोशिश की। लेकिन, पर्यटकों के वीडियो बताने पर उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की।

Slapper TTE Suspended : थप्पड़बाज TTE सस्पेंड, यात्री की पिटाई वाला VDO वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई!

दोनों में मारपीट होने के सबूत मिले 

पुलिस को पड़ताल में महिला के शरीर पर गला घोंटने और अन्य चोटों के निशान थे। इससे पता चलता है कि हत्या से पहले दोनों में हाथापाई हुई थी। पुलिस गौरव के कॉल डिटेल की जांच भी कर रही है। उसे शनिवार को लोकल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

मोदी युग में राम-रीति से भारत का नवनिर्माण