WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Musharraf’s Death News : परवेज मुशर्रफ की मौत की ख़बरों पर असमंजस

परिवार ने कहा हालत गंभीर, उनके लिए दुआ करें!

WhatsApp Image 2022 06 10 At 6.46.50 PM

New Delhi : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की मौत की ख़बरें हैं। कुछ न्यूज़ एजेंसियों ने इस तरह की ख़बरें प्रसारित भी कर दी। लेकिन, उनके परिवार ने ट्विटर पर जानकारी दी कि मुशर्रफ लंबे समय से गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं। वे दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं और हालत गंभीर है। परिवार में मौत की कोई जानकारी नहीं दी।

वे गंभीर बीमारी एमाइलॉयडोसिस के कारण पिछले 3 हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत इतनी गंभीर बताई गई है कि उनका रिकवरी कर पाना मुश्किल है। उनके अंग साथ छोड़ते जा रहे हैं।

परिवार ने ट्वीट करके कहा कि उनके लिए दुआ करें। जबकि, दुबई के एक टीवी चैनल का दावा है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। बीमारी से लड़ते हुए उनका निधन हो गया।

WhatsApp Image 2022 06 10 at 6.46.50 PM 1

पाकिस्तान के पूर्व शासक परवेज मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। 78 वर्षीय मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था। मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई है।

3 नवंबर, 2007 को देश में इमरजेंसी लगाने और और दिसंबर 2007 के मध्य तक संविधान को निलंबित करने के जुर्म में परवेज मुशर्रफ पर दिसंबर 2013 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुशर्रफ को 31 मार्च, 2014 को दोषी ठहराया गया था। 78 वर्षीय मुशर्रफ ने 1999 से 2008 तक पाकिस्तान पर शासन किया था।

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा सुनाई गई। पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस वकार अहमद सेठ की अध्यक्षता में विशेष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने ऐसी सजा सुनाई थी।