Mysterious Light:आसमान में चमकती दिखी रोशनी की चेन

933
मध्यप्रदेश के कई जिलों के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखी है। यह रोशनी ट्रेन की तरह चल रही है। इसे देखकर लोगों में दहशत है।

Mysterious Light:आसमान में चमकती दिखी रोशनी की चेन

Mysterious Light In Sky: मध्यप्रदेश के कई जिलों के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखी है। यह रोशनी ट्रेन की तरह चल रही है। इसे देखकर लोगों में दहशत है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल, शहडोल, सागर और आगर मालवा समेत कई जिलों में गुरुवार की रात 8 बजे आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी (Mysterious thing seen shining in sky) नजर आई. आसमान में नजर पड़ी, तो ऐसा लग रहा था मानो एक तेज रोशनी आगे बढ़ती आ रही थी. चंद सेकेंड तक ये रोशनी आकाश पर यूं ही रही. कुछ ही दूरी पर ये विलुप्त हो गई. भौगोलिक वैज्ञानिक जांच में जुटे है.

download 3

 शाम करीब 7 बजे आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इस नजारे को देखकर लोग हैरत में पड़ गए। हालांकि कुछ समय बाद ये रोशनी अपने आप गायब हो गई। यह नजारा प्रदेश के धार, खरगोन, उमरिया, देवास समेत कई जिलों में दिखाई दिया। हालांकि ये साफ नहीं हो सका है कि ट्यूबलाइट जैसी चमकने वाली चीज क्या थी?

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, उल्कापिंड या सैटेलाइट के कयास, लोगों ने भयावह आवाज सुनी - Lagatar

उमरिया जिले के चंदिया में रही चर्चा

उमरिया जिले के चंदिया में भी ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मोबाइल से वीडियो बना लिया। लोग कुछ समय तक अचंभित होकर देखते रह गए। यहां इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

A glowing line of mysterious light seen in the sky - आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी की चमकती कतार

धार में दिखी अनोखी रोशनी

धार जिले के मनावर में लोगों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7.20 मिनट पर अनोखी रोशनी आसमान में देखी। शहनवाज शेख और अजय पाटीदार समेत कई लोगों ने इसे मोबाइल में कैद कर लिया।

खरगोन जिले के बड़वाह के करण कुमरावत ने बताया कि वह केबल जोड़ने के लिए रतनपुर फाटे गया था। इसी दौरान आसमान में ट्यूब-लाइट जैसी चमकने वाली यह लाइट दिखाई दी। जिसे देखने के बाद उन्होंने दोस्तों को भी बताया। उन्होंने भी आसमान में यह नजारा देखा। काफी देर तक लंबी छड़ी की तरह अलग-अलग रंगों में चमकने वाली चीज देखकर इसे पहले सैटेलाइट का हिस्सा समझ रहे थे। यह नजारा करीब 10 मिनट तक दिखाई दिया।

कई बार दिख चुकी है रोशनी

इससे पहले 12 सितंबर 2022 को उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों और करीब 10 महीने पहले एमपी समेत देशभर में इस तरह का नजारा दिख चुका है। 12 सितंबर को दिखी इस रोशनी को किसी ने एलियंस बताया था, तो किसी ने उल्कापिंड। बाद में पता चला कि न तो ये कोई उल्कापिंड है और न ही ये कोई एलियन्स हैं। आसमान में ट्रेन की तरह दिखने वाली यह रोशनी कुछ और नहीं सैटेलाइट है। आमतौर पर ये स्टारलिंक की सैटेलाइट हैं। इन सैटेलाइट्स की संख्या 46 या उससे ज्यादा होती है