WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट

463

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने की सौजन्य भेंट

भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से भोपाल स्थित निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उनका सपरिवार हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।

IMG 20250814 WA0182

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह हम सभी के लिए विशेष गर्व का विषय है कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल, रीवा के गौरवशाली पूर्व छात्र रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ भी दीं।