WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

वाराणसी से नक्सली कमांडर गौतम यादव उर्फ अखिलेश यादव गिरफ्तार, प्राइवेट अस्पताल में छिपकर करा रहा था इलाज

WhatsApp Image 2025 05 22 At 20.00.39

वाराणसी से नक्सली कमांडर गौतम यादव उर्फ अखिलेश यादव गिरफ्तार, प्राइवेट अस्पताल में छिपकर करा रहा था इलाज

वाराणसी पुलिस ने झारखंड के नक्सली सब-जोनल कमांडर गौतम यादव उर्फ अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद प्राइवेट अस्पताल में छिपकर इलाज करा रहा था। वह लंका थाना क्षेत्र के रोहित नगर इलाके में साईं मेडिसिटी सेंटर के ICU में भर्ती था। गौतम यादव पर झारखंड पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) का जोनल कमांडर है और उसके खिलाफ झारखंड में कई मामले दर्ज हैं।

गौतम यादव को 15 मई को पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था और वाराणसी के अस्पताल में अपना नाम बदलकर इलाज करा रहा था। झारखंड पुलिस की गुप्त सूचना पर वाराणसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतम यादव को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे इलाज के बाद पलामू लाया जाएगा। इस मामले में अस्पताल की लापरवाही भी सामने आई है, जिसे लेकर जांच की जा रही है।