WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

New CDS : लेफ्टिनेंट जनरल (Rtd) अनिल चौहान देश के नए CDS होंगे!

उन्होंने करीब 40 सालों तक देश की सेना में सेवा दी

New CDS : लेफ्टिनेंट जनरल (Rtd) अनिल चौहान देश के नए CDS होंगे!

New Delhi : देश के नए CDS का ऐलान हो गया। अनिल चौहान को नया CDS नियुक्त किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है।

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (Rtd) को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के रूप में नियुक्त किया है। वे भारत सरकार, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान की गोरखा राइफल से सेना में एंट्री हुई थी। उन्होंने करीब 40 सालों तक देश की सेना में सेवा दी, इसके बाद वो पिछले साल रिटायर हुए हैं।

पूर्व CDS जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली था। इसे लेकर कई कयास लगाए गए, लेकिन कोई नाम तय करने में वक्त लगा। अब रक्षा मंत्रालय ने यह नाम तय कर लिया है। पूर्व CDS बिपिन रावत का निधन हवाई दुर्घटना में हुआ था। यह हादसा पिछले साल 8 दिसंबर को हुआ था, तभी से यह पद खाली था।

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान अंगोला में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में भी काम कर चुके हैं। पिछले साल 31 मई 2021 को भारतीय सेना से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों में योगदान देना जारी रखा। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (सेवानिवृत्त) को सेना में उनकी विशिष्ट और शानदार सेवा के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है।