New CEC Selection: नए मुख्य चुनाव आयुक्त चयन के लिए 17 फरवरी को बैठक

615

New CEC Selection: नए मुख्य चुनाव आयुक्त चयन के लिए 17 फरवरी को बैठक

 

 

दिल्ली:New CEC Selection: नए मुख्य चुनाव आयुक्त चयन के लिए दिल्ली में 17 फरवरी को बैठक आयोजित की जा रही है।

1984 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के पद छोड़ने से एक दिन पहले, केंद्र ने अगले CEC के चयन के लिए 17 फरवरी, 2025 को बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी चयन समिति के सदस्य हैं।

वर्तमान में केरल कैडर के 1988 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी ज्ञानेश कुमार और और इसी बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी सुखबीर सिंह संधू अन्य दो EC हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इन दोनों में से किसी एक को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया जाएगा या सरकार किसी और को इस महत्वपूर्ण पद के लिए चयनित करेगी!

बता दे कि केंद्र ने मई 2022 में राजीव कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया था।