भारत के अरबपतियों की दुनिया में नया इतिहास रचा गया है, 350 से ज्यादा अरबपति!

490

भारत के अरबपतियों की दुनिया में नया इतिहास रचा गया है, 350 से ज्यादा अरबपति!

M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार, भारत में अब 350 से ज्यादा अरबपति हैं और उनकी कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो देश के GDP का लगभग आधा है। इस लिस्ट में रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फिर से नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया है, जबकि गौतम अडानी एंड फैमिली दूसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की इस प्रतिष्ठित लिस्ट में शामिल हुए हैं, उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस लिस्ट में रोशनी नादर मल्होत्रा ने भी टॉप-3 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है और भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं।

भारत में अरबपतियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और 66% नए अमीर सेल्फ-मेड यानी खुद की मेहनत और उद्यमिता से करोड़पति बने हैं। मुंबई अब भी अरबपतियों का सबसे बड़ा केंद्र है, जहां 451 सबसे धनी लोग रहते हैं। फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर में सबसे ज्यादा 137 अरबपति हैं, इसके बाद इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स और केमिकल सेक्टर क्रमशः 132 और 125 अरबपतियों के साथ लिस्ट में शामिल हैं। महिलाओं और सेल्फ-मेड उद्यमियों की बढ़ती उपस्थिति इस बात का सबूत है कि मेहनत, स्मार्ट निवेश और उद्यमिता से कोई भी बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।