WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

New UP DGP: 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण होंगे यूपी के नए DGP नियुक्त 

New UP DGP: 1991 बैच के IPS राजीव कृष्ण होंगे यूपी के नए DGP नियुक्त 

 

Lucknow: New UP DGP: भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी के नए DGP नियुक्त किए गए हैं। योगी सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

 

पिछले कई दिनों से UP में नए डीजीपी को लेकर चल रही उथल-पुथल अब खत्म हो चुकी है। योगी सरकार ने नए DGP की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है।

भारतीय पुलिस सेवा में 1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अफसर राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी बनाया गया है। राजीव कृष्ण की नियुक्त को लेकर सरकार की ओर से आदेश भी जारी किए जा चुका हैं। अभी तक वे DGP विजिलेंस के रूप में कार्य कर रहे थे। इसके अलावा उनके पास यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी भी है।


IAS Manish Rastogi Promoted: मनीष रस्तोगी मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नत


बता दे कि 2004 के दौरान राजीव कृष्ण आगरा में एसएसपी थे। उस दौरान की गई कार्रवाई को लेकर राजीव कृष्ण चर्चा में आए थे। एसएसपी रहते हुए राजीव कृष्ण ने विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर लगाम लगाया था। वह बीहड़ में सक्रिय अपहरण गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई को भी जाने जाते हैं।

*प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार*

31 मई को रिटायर होने वाले पांच अफसरों के नाम थे, जिनको लेकर विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया था। हालांकि इसमें प्रशांत कुमार का नाम नहीं था। इसको लेकर चर्चा थी कि प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिल सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 31 मई को वह भी सेवानिवृत्त हो गए।

बता दें कि EOW के डीजी का पूरा कार्यभार प्रशांत कुमार के पास था और वह कार्यवाहक डीजीपी भी थे। डीजी ईओडब्ल्यू के पद से ही उनका सेवा विस्तार करने के लिए केन्द्र को पत्र भेजा गया था। इस पद पर विस्तार मिलते ही उन्हें कार्यवाहक डीजीपी बने रहने की चर्चा हो रही थी। इकसे अलावा डीजीपी पद की दौड़ में मुख्य रूप से वीके मौर्य, राजीव कृष्णा, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आलोक शर्मा के नामों का चर्चा भी जोरों पर थी। लेकिन सारी चर्चाएं धरी की धरी रह गईं। इन्हीं चर्चाओं के बीच अंततः राजीव कृष्ण को यूपी का नया डीजीपी नियुक्त कर दिया गया।