WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

No Non-Academic Work अब शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी नहीं लगेगी, आदेश जारी!

आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई!

681

No Non-Academic Work अब शिक्षकों की गैर शैक्षणिक कार्यों में ड्यूटी नहीं लगेगी, आदेश जारी!

Bhopal : सरकार ने शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से राहत दी है। अब से प्रदेश में किसी भी सरकारी शिक्षक को गैर-शैक्षणिक काम में नहीं लगाया जाएगा। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने एक बार फिर सख्त आदेश जारी किया है।

IMG 20240723 WA0120

इस आदेश में गैर शैक्षणिक कार्यों में लगे शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इन शिक्षकों को पदस्थापना वाले स्कूल वापस लौटने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी सरकार ने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने को लेकर सख्ती बरती थी। अब एक बार फिर मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में सख्त नजर आ रही है। आदेश का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आगामी समय में भी किसी भी शिक्षक को गैर-शैक्षणिक कार्य में न लगाया जाए। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संचालनालय ने इस आदेश के पालन के लिए प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर, सभी जिलों के जिला पंचायत सीईओ, सभी संभागीय संयुक्त संचालक और सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशित किए गए इस पत्र में पिछले साल के आदेशों का भी हवाला दिया गया है।