पश्चिमी विक्षोभ की मार से उत्तर भारत बेहाल, अब MP में चलेगा बारिश का दौर

1212
पश्चिमी विक्षोभ की मार से उत्तर भारत बेहाल, अब MP में चलेगा बारिश का दौर

पश्चिमी विक्षोभ की मार से उत्तर भारत बेहाल, अब MP में चलेगा बारिश का दौर

दिनेश सोलंकी की खास रिपोर्ट

भारत के पश्चिम द्वार से बादलों का आवागमन तेजी से जारी है। दक्षिण अफ्रीका अरब सागर आदि देशों से आ रहे बादल भारत में उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक प्रभावित कर रहे हैं वहीं पश्चिम से पूर्वी भारत भी बादलों की गिरफ्त में चल रहा है। अगले 10 से 15 दिनों तक बादलों का यह नजारा उत्तर भारत को लगातार प्रभावित करेगा। यही कारण है कि देश में गर्मी का प्रकोप अधिकतम 41 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा।

आज सुबह भी पश्चिमी बादलों का आगमन पंजाब और उत्तरी राजस्थान के द्वार से हुआ। जिसके चलते आज तड़के पंजाब, उत्तर पूर्वी राजस्थान, दिल्ली में कई जगह पर बारिश होगी। यह बादल मध्य प्रदेश के ग्वालियर भोपाल से होते हुए पूर्वी मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल तक को प्रभावित कर रहे हैं। इन इलाकों में कहीं ना कहीं बारिश की संभावना चल रही है।

मध्य प्रदेश में आज से ही उत्तर मध्य और पूर्वी क्षेत्र में बादलों का फैलाव रहेगा जो बारिश बिजली तेज हवाओं से प्रभावित करेंगे। पश्चिमी भाग में रविवार से वर्षा हो सकती है। राजस्थान से बादलों का प्रभाव मध्य प्रदेश महाराष्ट्र को भी घेरे में ले सकता है।