Not Physiotherapist : AAP नेता की मालिश करने वाला फिजियोथेरैपिस्ट नहीं बलात्कारी!

तिहाड़ जेल के वीडियो पर CM केजरीवाल ने उसे फिजियोथेरैपिस्ट कहा!

947

Not Physiotherapist : AAP नेता की मालिश करने वाला फिजियोथेरैपिस्ट नहीं बलात्कारी!

New Delhi : आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। पिछले दिनों जेल में उनका मालिश करवाने का एक विडियो काफी चर्चित हुआ था। अब इस बात का खुलासा हुआ कि सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपनी मसाज करवा रहे थे, वो एक बलात्कारी है। मालिश का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था।

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब है और उन्हें फीजियोथैरेपी दी जा रही है। जबकि, बाहर आई जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति पॉक्सो एक्ट में बंद है। उसे एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था, वह फीजियोथैरेपिस्ट नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया था कि ‘अच्छा तो ये फीजियोथैरेपिस्ट नहीं था। सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला रेपिस्ट था। शॉकिंग। केजरीवाल को जरूर इस पर जवाब देना चाहिए कि उन्होंने सत्येंद्र जैन का बचाव क्यों किया और फीजियोथैरेपिस्ट की बेइज्जती क्यों की!’ तीन दिन पहले शहजाद पूनावाला ने ही कुछ वीडियो शेयर किए थे, जिनमें सत्येंद्र जैन जेल में मालिश करवाते दिखाई दे रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में खड़े हुए थे। उन्होंने कहा था कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फीजियोथैरेपी ले रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही जैन की बीमारी का मजाक बनाने को शर्मनाक है।

DG और सुपरिंटेंडेंट को हटाया
सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत कुमार को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे 10 दिन पहले, यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। उन पर तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने 10 करोड़ रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

फीजियोथैरेपिस्ट को नीचा न दिखाएं
दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री के बयान का इंडियन एसोसिएशन ऑफ फीजियोथैरेपिस्ट ने भी विरोध किया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा था कि प्रोफेसर के तौर पर ये कह सकता हूं कि वीडियो में जो मसाज दिखाई दे रही है, वह फीजियोथैरेपी नहीं। देशभर में कई फीजियोथैरेपिस्ट जेल में हैं, लेकिन ये थैरेपी को नीचा दिखाने का तरीका है। हम इस तरह के मसाज को फीजियोथैरेपी कहने का विरोध करते हैं। इसके लिए जिम्मेदार मंत्री माफी मांगें।