हॉस्पिटल के ICU में दूल्हे ने शादी की रस्में पूरी की,हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी दुल्हन

35

हॉस्पिटल के ICU में दूल्हे ने शादी की रस्में पूरी की, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी दुल्हन

गोरखपुर। शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल दुल्हन पूजा यादव को होश आ गया है। बृहस्पतिवार को उसने परिवार के लोगाें से बातचीत भी की। विवाह की रस्में पूरी करने के बाद पति सन्नी यादव भी सुबह ही आ गए और अब पूजा के साथ अस्पताल में हैं। वह पूरे दिन सिरहाने बैठकर पत्नी को निहारते रहे।उधर, पूजा के मायके और ससुराल वालों के चेहरों पर छाई मायूसी दूर हो गई है

बांसगांव के हटवार गांव की रहने वाली पूजा यादव का रिश्ता महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय हुआ था। 14 मई को शादी के लिए पूजा के घर बारात आनी थी। एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रही पूजा को हादसे में गंभीर चोटें आई थीं। उसे दाउदपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। द्वारपूजा की रस्म को पूरा करने के बाद देर रात अस्पताल पहुंच आईसीयू में ही पति सन्नी ने हॉस्पिटल के ICU में दूल्हे ने मांगभर कर शादी की रस्में पूरी की,शादी के दिन हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी दुल्हनकर साथ निभाने का वचन दिया। बृहस्पतिवार सुबह ही वह अस्पताल पहुंच गए और पूरे दिन पत्नी के साथ बिताया।

बड़ी संख्या में परिजन और रिश्तेदार दाउदपुर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि पूजा अब खतरे से बाहर है लेकिन उसके सिर में चोट हैए जिसकी वजह से आईसीयू में रखा गया है। वहां से एक दो दिन बाद नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट करेंगे। हालांकि, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने में अभी समय लग सकता है।

images 2 2

पूजा की तबीयत ठीक होने के बाद मायके में पिता महिपाल यादव बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली। उन्होंने कहा कि जब हादसे की खबर मिली तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि अब क्या करें, क्योंकि बरात भी आ रही थी। 24 घंटे तक परिवार के लोगों ने भोजन ही नहीं किया। पूजा को होश आने के बाद घर में रौनक लौट आई है। बताया कि बुधवार को द्वार पूजा के बाद अन्य वैवाहिक रस्में निभाकर कर दूल्हे को सिंघोरा दिया गया। अस्पताल जाकर उन्होंने सिंदूरदान किया। अब शादी की रस्म पूरी हो गई है। बेटी जब डिस्चार्ज होकर घर आएगी तो तीन दिन के बाद उसकी विदाई करेंगे।