Now It’s Final- Ex Minister Dipak Joshi Joining Congress Tomorrow: पूर्व मंत्री दीपक जोशी BJP से नाता तोड़ कल शामिल होंगे कांग्रेस में

सारी अटकलों पर लगा विराम

1078

Now It’s Final- Ex Minister Dipak Joshi Joining Congress Tomorrow: पूर्व मंत्री दीपक जोशी BJP से नाता तोड़ कल शामिल होंगे कांग्रेस में

भोपाल: सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि वे कल शनिवार को अपने पिता स्व कैलाश जोशी के चित्र के साथ जाकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस बीच बीजेपी द्वारा दीपक जोशी को मनाने की सारी कोशिश की गई लेकिन वे सभी विफल रही।

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र, पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता दीपक जोशी 6 मई को BJP से पूरी तरह नाता तोड़ कांग्रेस में ज्वाइन कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दिन सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दीपक जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक जोशी के साथ बड़ी संख्या में कई और कार्यकर्ता भी कांग्रेस का दामन थाम रहे है।
6 मई को सुबह 11:00 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में इसी को लेकर एक बड़ा समारोह आयोजित किया जा रहा है।

बता दे कि दीपक जोशी ने कल कहा था कि कमलनाथ ने जहां हाटपिपलिया में स्वर्गीय पिता श्री कैलाश जोशी के स्मारक के लिए 3 मिनट में जमीन आवंटित कर दी थी लेकिन शिवराज सरकार ने 3 साल बाद भी अभी तक स्मारक को लेकर कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। यह स्मारक अधूरा पड़ा है।
दीपक जोशी ने यह भी कहा था कि उनके साथ पार्टी में जो बर्ताव किया है, उससे वे बहुत दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने ऐसे ही कांग्रेस में जाने का निर्णय नहीं किया है। मैं कांग्रेस में कार्यकर्ता की हैसियत से जा रहा हूं और यदि कांग्रेस पार्टी कहेगी तो बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज के विरुद्ध चुनाव लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं यूं ही बगावत पर उतारू नहीं हुआ। एक तरफ पार्टी ने हारे हुए नेताओं को निगम मंडलों में स्थान दिया वही दूसरी ओर भाजपा के पुराने कर्मठ नेताओं की पूरी तरह उपेक्षा की गई।