आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर BJP महिला मोर्चा द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’ आयोजित, CM डॉ यादव और BJP अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया शुभारंभ

1619

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर BJP महिला मोर्चा द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’ आयोजित, CM डॉ यादव और BJP अध्यक्ष खंडेलवाल ने किया शुभारंभ

चंद्रकांत अग्रवाल की रिपोर्ट

भोपाल। आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा ‘मॉक पार्लियामेंट’आयोजित की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य स्तरीय महिला मॉक पार्लियामेंट का भानपुरा स्थित पीपल्स यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। देश के नागरिकों के अधिकार को एक अहंकारी परिवार के पैरों तले कुचला गया। आपातकाल के काले अध्याय ने ये बता दिया कि सत्ता के लिए कांग्रेस क्रूरता की किसी भी हद तक जा सकती है।

WhatsApp Image 2025 07 03 at 14.16.19 1

संविधान का मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस की इंदिरा सरकार के उस क्रूर समय के 50वें वर्ष में नई पीढ़ी से कांग्रेस की संविधान और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता से परिचय कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रयासरत है। प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के युवाजन लोकंतत्र और संविधान की अक्षुण्णता के लिए संकल्पित हैं।

WhatsApp Image 2025 07 03 at 14.16.18

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा,मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, सांसद श्रीमती संध्या राय, महापौर श्रीमती मालती राय एवं बड़ी संख्या में मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।