One Killed in Violent Clash : शादी समारोह में DJ बजाने की बात को लेकर खूनी संघर्ष: खुशियां बदली मातम में; DJ ऑपरेटर ने ली 1 युवक की जान!

तीनों बारातें बगैर दुल्हन के लौटीं, मंड़प सहित ताल में छाया मातम!

235

One Killed in Violent Clash : शादी समारोह में DJ बजाने की बात को लेकर खूनी संघर्ष: खुशियां बदली मातम में; DJ ऑपरेटर ने ली 1 युवक की जान!

Ratlam : जिले के ताल थाना क्षेत्र में भोई मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान DJ बजाने की बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हमले में गंभीर रूप से घायल 1 युवक दिलीप पिता प्रकाश माली की रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मामले में ताल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोई मोहल्ले में शंकरलाल भोई की पुत्रियों के विवाह समारोह के दौरान बसौड़ से आई बारात के DJ वाहन MP 13 GA 5099 का ऑपरेटर माखन कुमावत माइक से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। स्थानीय निवासी दिलीप माली ने जब उसे गाली देने से मना किया तो विवाद बढ़ गया। ​विवाद के दौरान DJ ऑपरेटर माखन और उसके साथियों ने दिलीप पर हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसी दौरान माखन कुमावत ने जान से मारने की नीयत से दिलीप के पेट में चाकू से वार किया, जबकि उसके साथी बापू कहर ने लोहे के पाइप से हमला किया। घटना में बीच-बचाव करने आए समर्थक और अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। ​घटना के तुरंत बाद घायल दिलीप को सरकारी अस्पताल ताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। और ताल से रतलाम ले जाते समय रास्ते में ही दिलीप ने दम तोड़ दिया। मृतक का शव मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी!
मामले में 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी माखन हाथ नहीं लगा हैं, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्र में शांति है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं।
स्वराज डाबी!