WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

One Nation, One Election : राॅयल काॅलेज में ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत!

One Nation, One Election : राॅयल काॅलेज में ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत!

 

Ratlam : भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को ओर अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राॅयल काॅलेज में ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

 

‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ का मुख्य उद्देश्य लोकसभा एवं राज्यसभा के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है, ताकि समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चो की बचत हो सके तथा देश में विकास कार्य निरन्तर बने रहे। महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को ‘‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसमें प्रस्तावक राॅयल काॅलेज के चेयरमेन प्रमोद गुगालिया रहें एवं समर्थन के रूप में डाॅ. उबेद अफजल, डायरेक्टर रहें। यह कार्यक्रम कुशाभाउ ठाकरे मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा की उपस्थिति में राॅयल काॅलेज में सम्पन्न हुआ।

IMG 20250329 WA0064 scaled

इस अवसर पर फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डाॅ. मनीष सोनी, शिक्षा संकाय के प्राचार्य डाॅ. आर.के. अरोरा, प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डाॅ. प्रवीण मंत्री, कामर्स संकाय के विभागाध्यक्ष डाॅ. अमित शर्मा, नर्सिंग संकाय के प्राचार्य जगदीश डूके, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित तथा अन्य प्राध्यापकगण डाॅ. आनन्द त्रिवेदी, मृदुला उपाध्याय, डाॅ. कल्पना पाटीदार एवं बड़ी संस्था में काॅलेज विद्यार्थी उपस्थित रहें।