WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Average Rain : इंदौर जिले में अभी तक साढ़े 33 इंच से अधिक औसत बारिश

MP Weather Update : इंदौर में लगातार बारिश का दौर, आसपास के जिलों में भी बूंदाबांदी

Indore : इंदौर जिले में रविवार शाम और देर रात तेज बारिश हुई। शहर के कई इलाकों में पानी भरने की भी जानकारी मिली। शहर में अभी तक करीब 37 इंच बारिश हो चुकी है। जबकि, जिले में जारी मानसून सत्र में अब तक गत वर्ष हुई वर्षा की तुलना में अभी तक 292.6 मिलीमीटर (साढ़े 11 इंच) अधिक औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में इस वर्ष अब तक 846.6 मिलीमीटर (लगभग साढ़े 33 इंच से अधिक) औसत वर्षा हुई है।

जबकि, गत वर्ष इस अवधि में जिले में 554 मिलीमीटर (लगभग 22 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई थी। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के इंदौर क्षेत्र में 1039.4 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 771 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 820.7 मिलीमीटर, देपालपुर में 911.8 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 690.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष अभी तक जिले के इंदौर क्षेत्र में 600.9 मिलीमीटर, महू क्षेत्र में 578.7 मिलीमीटर, सांवेर क्षेत्र में 545.8 मिलीमीटर, देपालपुर में 478 मिलीमीटर तथा गौतमपुरा क्षेत्र में 566.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।